पंजाब में बेखौफ बदमाश! फिरोजपुर में बीच बाजार RSS नेता के बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या, मचा हड़कप

पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार की रात RSS नेता के बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवीन अरोड़ा के रूप में हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RSS leader son shot dead by bike borne assailants in Punjab Ferozepur
पंजाब में बेखौफ बदमाश! फिरोजपुर में बीच बाजार RSS नेता के बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या, मचा हड़कप | Image: X

पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार की रात RSS नेता के बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवीन अरोड़ा के रूप में हुई है। वह पंजाब के राष्ट्रीय स्वयं संघ के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा का बेटा था। उसके दादा दीनानाथ अरोड़ा आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे हैं। नवीन शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाता था। 

शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था, तभी बीच रास्ते में दो बदमाश आए और उस पर गोलियां दाग दीं। नवीन के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के बाण बाजार की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस वारदात स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह और विधायक रणबीर सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंचे और हमलावरों को जल्‍द पकड़ने की बात कही है। हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस अब CCTV फुटेज जुटा रही है, ताकि कुछ सुराग मिल सके। हमलावरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और हमला करने वालों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक नवीन के पिता बलदेव और व्यापार मंडल प्रधान अश्वनी मेहता के साथ अन्‍य रिश्तेदारों ने बताया कि वे दुकान से घर के लिए निकले थे। उसी दौरान दो अज्ञात हमलावरों ने नवीन पर अटैक करते हुए उन्‍हें गोली मार दी। इस घटना में नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने हमलावरों को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार करने की मांग की है। नवीन के एक रिश्तेदार ने बताया कि पूरे परिवार का आरएसएस के साथ काफी पुराना जुड़ाव है। पुलिस को जल्द से जल्‍द हमलावरों को पकड़ना चाहिए और हत्‍या की वजहों का पता लगाना चाहिए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- कौन हैं संजय यादव और रमीज जिनकी वजह से लालू परिवार में मची कलह? बेटी रोहिणी ने चप्पल से मारने का आरोप लगा तोड़ लिया अपनों से रिश्‍ता

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड