राजस्थान : नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में सात मुस्लिम युवक हिरासत में

राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में सात मुस्लिम युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Four miscreants who attacked cops under drug influence arrested in Surat
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative

राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में सात मुस्लिम युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पांच नाबालिग लड़कियों के परिजनों की ओर से ब्यावर जिले के बिजय नगर थाने में यौन शोषण, दुष्कर्म, पीछा करने और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 10 मुस्लिम युवकों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज करवाई गई हैं।

पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया, ‘‘पांच नाबालिग लड़कियों की ओर से शिकायत दी गई है कि कुछ लोगों ने उन्हें चीन में निर्मित मोबाइल फोन दिए और उनका यौन शोषण किया। इस संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। लड़कियों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले में न्यायिक जांच लंबित है।’’

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में नामजद सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों से संपर्क किया था और बातचीत के लिए उन्हें चीन में निर्मित मोबाइल फोन दिए थे। लड़कियों ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था और धर्म के बारे में बातचीत करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड