जोधपुर में सनसनीखेज वारदात, बेटे-बेटी और पत्नी को गला दबाकर मार डाला, फिर शख्स ने खुद भी दे दी जान; खेत में पड़ी मिली 4 लाशें

Family Murder Jodhpur: जोधपुर में एक व्यक्ति ने पहले अपना पूरा परिवार खत्म कर दिया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जानें क्या है पूरा मामला? पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jodhpur Murder Suicide, Fatehgarh Crime, Farmer Suicide Rajasthan
देचू में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर खुद भी लगा ली फांसी | Image: Republic

Rajasthan Crime news: राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देचु में एक व्यक्ति ने ना सिर्फ अपनी पत्नी और बच्चों को जान से मारी, बल्कि खुद भी मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी की मानसिक स्थिति असंतुलित थी, पति नेनाराम ने पत्नी और अपने बच्चों का गला घोंटा और उन्हें जान से मार दिया।

क्या था पूरा मामला? 

नेनाराम ने पहले अपना पूरा परिवार खत्म किया और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी, इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में यही सामने आया कि नेनाराम ने अपना पूरा परिवार खत्म कर दिया और खुद भी जान दे दी। लेकिन अभी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहन जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि हत्याओं के पीछे क्या कारण था।

पूरा परिवार खत्म, खेत में पड़े मिले शव

अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देचू के फतेहगढ़ का ये मामला बताया जा रहा है, सामने आया कि बीठू गांव का रहने वाले किसान नेनाराम, उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव खेत में मिले, सुबह-सुबह नेनाराम (35), उसकी पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) और बेटे किशन (10) के शव मिले। देचू थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें: चेतन का था सिया से शादी का प्‍लान, केतनमर्डर केस में बड़ा खुलासा

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड