अपडेटेड 16 June 2024 at 14:32 IST
दिल्ली में स्कूटी सवार के सिर में गोली मारकर हत्या, ढाई महीने पहले छोटे भाई का हुआ था कत्ल
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने स्कूटी से घर लौट रहे एक युवक के सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।
- भारत
- 2 min read

साहिल भांबरी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने स्कूटी से घर लौट रहे एक युवक के सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 34 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
बता दें कि इससे करीब ढाई महीने पहले उसके छोटे भाई का भी मर्डर कर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विक्की पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक शख्स इलाके का घोषित अपराधी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक विक्की शांति मोहल्ला उस्मानपुर गांव से स्कूटर पर अकेला गुजर रहा था इस समय हम लोगों ने आकर विक्की पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विक्की के परिजन और रिश्तेदार उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गये। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शीशे का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद शव को स्ट्रेचर पर उठाकर जीरो पुश्ता के पास सड़क पर ले आए थे। घटनास्थल पर लगभग 50-60 व्यक्तियों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों ने कुछ देर के लिए पुश्ता रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया था।
Advertisement
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट और मर्डर का मुकदमा बीती रात ही दर्ज कर लिया था और घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। जिससे यह पता चल सके कि आखिरकार हमलावर कौन थे और किस रूट से आकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 June 2024 at 14:32 IST