अपडेटेड 14 April 2025 at 07:17 IST
5 साल की बच्ची का अपहरण फिर हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी का कर दिया एनकाउंटर; POCSO एक्ट के तहत भी दर्ज था केस
बच्ची को मां अपने साथ उस घर में ले गई थी जहां वह काम करती थी। वो घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे देखा और उठा ले गया। फिर...
- भारत
- 3 min read

Karnataka News: कर्नाटक के हुबली में 5 साल की बच्ची की किडनैपिंग और हत्या के आरोपी एनकाउंटर में कुछ ही घंटों के अंदर ढेर हो गया। उसने पुलिस पर हमले और हिरासत से भगाने की कोशिश की। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। आरोपी की पहचान 35 साल के रितेश कुमार के तौर पर हुई है, जो पटना का रहने वाला था।
बच्ची का शव एक खाली पड़े शेड में मिला था। हत्या से पहले बच्ची के बलात्कार का भी शक है। हालांकि इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या और पोक्सो के साथ पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया।
एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी
घटना विजयनगर इलाके की है। यहां बच्ची का अपहरण कर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव मिलने के बाद घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया और उसका एनकाउंटर कर दिया।
मामले को लेकर हुबली पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा, "आज सुबह हुबली-धारवाड़ के अशोकनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विजयनगर इलाके में एक घटना हुई, जिसमें 4 से 5 साल की बच्ची का शव एक खाली पड़े शेड में मिला। आरोपी का पता लगाया गया और उसने अपराध कबूल किया। मृतक बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या और POCSO का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रितेश कुमार के रूप में हुई, जो बिहार के बिहार का मूल निवासी है।"
Advertisement
'आरोपी ने पुलिस पर हमला किया, कर्मचारियों पर पथराव किया, तब...'
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और पुलिस हिरासत से भाग गया। इस दौरान उसने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस कर्मचारियों पर पथराव किया। हमारे एक पीएसआई ने आरोपी को भागने से रोकने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। उसने आरोपी पर दो राउंड फायरिंग भी की, जिससे उसके पैर और सीने में चोट लग गई। उसे केएमसी (कर्नाटक मेडिकल कॉलेज) में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमने आरोपी के खिलाफ हत्या और पोक्सो का मामला और पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।"
आरोपी के एनकाउंटर को लेकर कर्नाटक सरकार के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने कहा, "कमिश्नर ने मुझे जानकारी दी है कि आरोपी ने महिला इंस्पेक्टर पर हमला करने की कोशिश की और आत्मरक्षा में उसे उस पर गोली चलानी पड़ीय़। यह कानूनःव्यवस्था की विफलता नहीं है। हमारी पुलिस कार्रवाई करने में सक्षम है।"
Advertisement
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक रविवार (13 अप्रैल) बच्ची के पिता पेंटर और मां घरेलू नौकरानी हैं। बच्ची को मां अपने साथ उस घर में ले गई थी जहां वह काम करती थी। वो घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे देखा और उठा ले गया। मां को पता चला कि बच्ची गायब है, तो उन्होंने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने बच्ची की तलाश की और एक सुनसान इलाके में उसका शव मिला।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 April 2025 at 07:17 IST