Video: 'ये सिर्फ ट्रेलर था, अगली गोली सीधे सिर में मारी जाएगी' महाराष्ट्र के पिंपरी चिचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी

पिंपरी-चिंचवड़ के फर्नीचर मॉल पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने फायरिंग की है। दो बाइक सवारों ने 6 गोलियां चलाईं, इसके बाद सोशल मीडिया पर आकर धमकी भी दी है। जानें पुलिस ने और क्या-कुछ बताया, पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Lawrence Bishnoi Gang Shooting: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने एक फर्नीचर मॉल पर फायरिंग कर दी। घटना में मॉल के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इस फायरिंग में जानमान का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने पूरे मामले को गैंग की साजिश बताते हुए जांच शुरू कर दी है। बाइक पर सवार 2 युवकों ने दो पिस्टलों से मॉल पर पांच से छह राउंड फायर किए। इस पूरी घटना का CCTV भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी मॉल की तरफ लगातार गोलियां चला रहे हैं।

शुभम लोणकर ने ली जिम्मेदारी, लिखा- 'यह सिर्फ ट्रेलर है'

फायरिंग की जिम्मेदारी खुद शुभम लोणकर ने ले ली है। उसने फेसबुक पर पोस्ट करके यह स्वीकार किया और ‘एजे’ फर्नीचर मॉल के मालिक अशोक नैन पर एमडी ड्रग्स तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया। पोस्ट में लिखा गया कि, 'यह सिर्फ ट्रेलर है, अगली गोली सीधे सिर में मारी जाएगी।'

पुलिस उपायुक्त गणेश इंगवले ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। बिश्नोई गैंग के शूटरों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस पूरे मामले को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।

मॉल के मालिक की बढ़ाई सुरक्षा

फिलहाल फायरिंग की इस घटना के बाद मॉल मालिक अशोक नैन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट ने गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना पुणे सहित आसपास के इलाकों में गैंग वार की बढ़ती गतिविधियों को लेकर नई चिंता पैदा कर रही है। स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना दें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर लगाया विंडफॉल टैक्स

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड