एकतरफा इश्क में बन गया राक्षस! लड़की पर कुल्हाड़ी से किया 60 वार, गला कसकर पटका फिर छत से लटकाया; कंपा देगी नाबालिग संग क्रूरता की ये कहानी
Shivpuri news: शिवपुरी के इस मामले ने झकझोर दिया है, जहां एक सनकी आशिक हैवान बन गया। उसने नाबालिग लड़की को घर में घुसकर जान से मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल नाबालिग फिलहाल अस्तपाल में भर्ती है।
- भारत
- 2 min read

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो आपको अंदर तक झकझोंर कर रख देगी। यहां एकतरफा प्यार में एक सनकी आशिक ने क्रूरता की हदें पार कर दी। उसने 17 साल की नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। उस पर एक-दो नहीं 50 से 60 बार हमले किए। जान बचाने के लिए जब लड़की छत पर पहुंची। वहां उसे रस्सी से गले में फंदा डालकर छत से लटका दिया और बाद में नीचे फेंक दिया।
शादी का प्रस्ताव ठुकराने से हुआ नाराज
घटना खोड़ चौकी क्षेत्र के चंदावली गांव की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी धर्मेंद्र परिहार काफी समय से लड़की को परेशान कर रहा था। 22 साल के आरोपी ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता घटना के समय घर पर अकेली थी। उसके परिजन खेत में गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र परिहार ने घर में घुसकर उसे जान से मारने की कोशिश की। धर्मेंद्र कुल्हाड़ी और रस्सी लेकर उसके घर में घुसा। उसने लड़की पर कई बार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए।
जान बचाने के लिए छत पर भारी लड़की
लड़की जान बचाने के लिए छत पर भागी। इस दौरान धर्मेंद्र वहां उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। उसने नाबालिग का रस्सी से गला कसकर कई बार जमीन पर पटका। इस दौरान तीन मिनट उसे छत से लटकाए भी रखा। लड़की को मरा हुआ समझकर वो उसे करीब 12 फीट नीचे फेंककर फरार हो गया।
Advertisement
बताया जा रहा है कि लड़की के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार लड़की को 60 टांके लगे हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वीडियो देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में आरोपी धर्मेंद्र को छत पर खड़े होकर लड़की को छत से लटकाता हुआ नजर आ रहा है।
Advertisement
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार किया जा चुका है।