Odisha: महिला की हत्या के मामले में एक ही परिवार के 5 लोगों को उम्रकैद की सजा

Odisha: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में महिला की हत्या के लिए एक ही परिवार के पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Strict Proceedings Against Woman Giving False Evidences In Rape Case: Delhi Court
एक परिवार के 5 लोगों को उम्रकैद | Image: Representative/ANI

Odisha: ओडिशा (Odisha) की एक अदालत ने 2020 में केंद्रपाड़ा (Kendrapara) में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के लिए एक ही परिवार के पांच लोगों को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा (Punishment) सुनाई है।

अभियोजन पक्ष (Prosecutors) के वकील संजय कुमार जेना (Sanjay Kumar Jena) ने बताया कि केंद्रपाड़ा  (Kendrapara) के अतिरिक्त जिला (Additional District) एवं सत्र न्यायाधीश (Session Judge) ने 28 गवाहों से पूछताछ और सबूतों की पड़ताल के बाद मंगलवार को सजा सुनाई।

अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जिले के सिमुलिया गांव (Simulia Village) में 29 मई, 2020 को कुसम स्वैन (62) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमले में मृतक के बेटे और उसकी पत्नी को भी गंभीर चोट आई थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: ACB-EOW में तैनात 32 अधिकारियों को भेजा गृह विभाग, 25 नई नियुक्ति

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड