पुलिस ने खंगाले 70 हजार CCTV, तब पकड़ में आया हत्या का आरोपी रेहान शेख; हेलमेट से पीट-पीटकर शिवकुमार को उतारा था मौत के घाट

पुलिस ने हत्या के मामले में रेहान शेख नाम के आरोपी को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके से गिरफ्तार किया है। जिसके लिए 70 हजार CCTV की जांच की गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maharashtra Crime ews: मुंबई से सटे नवी मुंबई में 2 फरवरी को शिवकुमार शर्मा नाम के एक शख्स की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब इस मामले में नवी मुंबई पुलिस को पहली सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकी दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।

हत्या के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने रेहान शेख नाम के आरोपी को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी रेहान शेख मुंबई के ही नागपाड़ा इलाके का रहने वाला है। जिस समय मुख्य आरोपी शिवकुमार शर्मा पर हेलमेट से ताबड़तोड़ हमले कर रहा था, उस वक्त रेहान स्कूटी पर पीछे की सीट पर बैठा था। हेलमेट से हमला करने वाला आरोपी बाइक चला रहा था, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है।

70 हजार CCTV फुटेज की जांच

ये पूरी घटना नवी मुंबई के खारघर इलाके में मामूली विवाद से शुरू हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही रास्ते से जा रहे थे। आरोपी स्कूटी पर सवार था और पीड़ित बाइक से जा रहा था। पीड़ित आरोपी को टेकओवर कर आगे निकल गया था। उससे नाराज होकर आरोपी ने उसका पीछा किया और सिग्नल के पास उसे रोककर झगड़ा शुरू कर दिया था। कहासुनी के बाद आरोपी ने अपने हेलमेट से शिवकुमार के सिर पर हमला कर दिया। सूत्रों में बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 70 हजार CCTV फुटेज की जांच की है।

ब्लड क्लॉटिंग से मौत

सिर पर ताबड़तोड़ हेलमेट के हमले से शिवकुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत का कारण सिर में ब्लड क्लॉटिंग बताया गया है। ये पूरी घटना 2 फरवरी की है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: सबलगढ़ मुस्लिम समाज की सराहनीय पहल, शादियों में नहीं बजेगा डीजे और बैंड; फिजूल खर्ची रोकना मकसद

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड