नासिक की कंपनी में कन्वर्जन रैकेट का पर्दाफाश, ‘लेडी कैप्टन’ निदा खान को ढूंढ रही पुलिस, ब्रेनवॉश करने के लिए बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप

Nashik IT Company: नासिक की एक बड़ी आईटी कंपनी से जुड़े यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले में निदा खान का नाम सामने आया है जिसे ‘लेडी कैप्टन’ कहा जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nashik IT Company
Nashik IT Company | Image: X

Nashik IT Company: नासिक की एक बड़ी आईटी कंपनी से जुड़े यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले में एक ऐसा नाम सामने आया है जो अब पुलिस की जांच का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। ये नाम है निदा खान का, जो इस मामले में आरोपी नंबर 8 है और फिलहाल फरार है। उसकी भूमिका को लेकर जांच एजेंसियों को कई चौंकाने वाले इनपुट मिले हैं। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निदा खान को इस पूरे नेटवर्क की “लेडी कैप्टन” माना जा रहा है। उसपर आरोप है कि वो कंपनी के अंदर महिला नेटवर्क को संभालती थी और नए लोगों को गिरोह में शामिल करती थी। उसे खासतौर पर महिला पीड़ितों को “कंफर्टेबल” बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

नासिक कन्वर्जन रैकेट की ‘लेडी कैप्टन’ 

सामने आई जानकारी की माने तो, निदा पहले तो महिलाओं से दोस्ती बढ़ाती और फिर धीरे-धीरे उन्हें नमाज, कलमा और हिजाब की ट्रेनिंग देने लगती। उसे “संगठित महिला विंग” खड़ा करने का जिम्मेदार माना जा रहा है। निदा पर आरोप है कि वो कन्वर्ट की गई महिलाओं का एक नेटवर्क तैयार कर रही थी, ताकि वो इस काम को आगे बढ़ाएं। 

निदा खान को मुंबई के भिवंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है जिसे पुलिस तलाश रही है। उसने जनवरी में कंपनी छोड़ दी थी, तबसे उसे लेकर कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि वो अंडरग्राउंड हो चुकी है। पुलिस उसे ढूंढने के लिए लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

Advertisement

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चल रही थी साजिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कर्मचारियों का धर्म परिवर्तन कराने और ब्रेनवॉश करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। शुरुआत में आरोपियों ने महिला कर्मचारियों से उनके धर्म और देवी-देवताओं को लेकर सवाल पूछने शुरू किए। धीरे-धीरे उनसे लिपस्टिक और मेकअप लगाने को मना किया गया क्योंकि ये इस्लाम में हराम है। सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह महिला इंटर्न का भी जबरन धर्म परिवर्तन करवाता था।

इस MNC में कुल 121 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से 12-15 पुरुष थे और बाकी महिला कर्मचारी थीं। उनकी बात मानने वाली महिला कर्मचारियों को ज्यादा छुट्टियां और सैलरी का लालच दिया जाता था। निदा खान महिला कर्मचारियों को नमाज पढ़ना और बुर्का या हिजाब पहनना सिखाती थी। पहले महिलाओं को भगवान गणेश और अन्य भगवान को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछकर ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जाती। इस मामले में नौ FIR दर्ज हुई हैं जिनमें एक पुरुष और एक महिला के जबरन धर्म परिवर्तन के दो मामले दर्ज हैं, और अन्य मामलों में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 7 महिला पुलिसकर्मी और 42 दिन, ऐसे हुआ नासिक में 'कॉर्पोरेट जिहाद' का भंडाफोड़, धर्मांतरण का चल रहा था धंधा, ATS, NIA और IB की एंट्री

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड