Kolkata: घर से मिली नाबालिग समेत 3 महिलाओं की मिली लाश, हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि एक परिवार की दो महिलाएं और एक किशोरी अपने घर के अंदर मृत पाई गईं, जबकि तीन अन्य सदस्य बुधवार को यात्रा के दौरान अपनी कार के शहर में एक मेट्रो रेल खंभे से टकराने से घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
Crime News
घर से मिली 3 लोगों की लाश | Image: Shutterstock

Kolkata News: कोलकाता में टांगरा इलाके के पूर्वी भाग में एक इमारत में दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत के सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने वृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक परिवार की दो महिलाएं और एक किशोरी अपने घर के अंदर मृत पाई गईं, जबकि तीन अन्य सदस्य बुधवार को यात्रा के दौरान अपनी कार के शहर में एक मेट्रो रेल खंभे से टकराने से घायल हो गए। अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि पुलिस का एक अन्य दल पूर्वी मेट्रोपोलिटन बाईपास (ईएम) सड़क पर अभिशिक्त क्रॉसिंग के पास हुई वाहन दुर्घटना की जांच कर रहा है, जिसमें दो भाई एक नाबालिग लड़के के साथ 'भागने' की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को कार में सवार तीन घायलों में से एक से घर में मौतों के बारे में पता चला। 

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार चमड़े का कारोबार करता था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ टांगरा वाले घर पहुंच गए हैं और सबूत जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वे मुख्य रूप से भोजन कक्ष और स्नानघर क्षेत्र से नमूने एकत्र कर रहे हैं, जहां कल खून के धब्बे पाए गए थे।'

Advertisement

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दो महिलाओं और किशोरी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एनआरएस अस्पताल भेजा गया।

इस बीच, अधिकारी ने कहा कि कार दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों की हालत शहर के एक निजी अस्पताल में दो सर्जरी होने के बाद स्थिर है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: सुमित का था आमना के साथ अवैध संबंध, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी कर डाली पति की हत्या; मैनपुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड