शाहरुख खान को धमकी मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर से वकील फैजान खान गिरफ्तार

अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से फैजान खान को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shah Rukh Khan
Man Who Issued Death Threat to Shah Rukh Khan Arrested in Chhattisgarh | Image: PTI

Shah Rukh Khan Threat Case: अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से फैजान खान को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने 7 नवंबर को रायपुर में फैजान खान से पूछताछ कर चुकी थी। शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मुंबई के बांद्रा थाने में मामला दर्ज है। इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची थी। पुलिस ने पंडरी थाना क्षेत्र के निवासी फैजान खान से पूछताछ की थी। फिलहाल पुलिस ने फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस को बांद्रा स्टेशन पर शाहरुख को धमकी देने वाला एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये की मांग भी की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की जांच के लिए एक टीम रायपुर भेजी। मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रायपुर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

सलमान के बाद मिली थी शाहरुख को धमकी

शाहरुख को ये धमकी उनके दोस्त और बॉलीवुड स्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई धमकियों के बाद मिली है। इससे पहले 24 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दोनों अभिनेताओं को पिछले कुछ समय से कड़ी सुरक्षा में रखा गया।

यह भी पढ़ें: 'मुगल आक्रांता थे, ओवैसी बताएं मुगल खानदान के हैं, वो अशांति चाहते हैं'

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड