Baba Siddique: मुंबई क्राइम ब्रांच ने UP STF और हरियाणा CIA से किया संपर्क, 2 आरोपी गिरफ्तार

Baba Siddique की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यूपी और हरियाणा के रहने वाले हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Baba Siddique Murder
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मौके पर पड़े गोलियों के खोखे | Image: Republic

Baba Siddique Shot Dead: मुंबई के बांद्रा ईस्ट में शनिवार शाम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और दूसरा हरियाणा से है। सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि तीसरा अभी आरोपी फरार है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी यूपी और हरियाणा से होने के चलते मुंबई क्राइम ब्रांच ने UP STF और हरियाणा CIA से संपर्क किया है। वहीं खबर है कि मुंबई क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंप दी गई है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। 

अजित पवार ने रद्द किए कार्यक्रम

NCP नेता बाबा सिद्दीकी को बदमाशों ने 3 गालियां मारी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी ने इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़कर 10 फरवरी को अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP को जॉइन किया था। बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी। उन्होंने कांग्रेस के साथ 48 साल की लंबी राजनीतिक पारी खेली थी। उनकी हत्या के बाद अजित पवार ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 

हर साल रमजान के महीने में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी सुर्खियों में रहते थी। इसमें राजनीतिक हस्तियों से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होती थी। बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम विधानसभा से तीन बार 1999, 2004 और 2009 में विधायक रहे और महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली।

Advertisement

दिल्ली पुलिस की नजर

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी बाबा सिद्दीकी हत्या की जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस की यह यूनिट पहले भी मुंबई में कई बड़े ऑपरेशन में मुंबई पुलिस के साथ काम कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एंगल से भी जांच की जा रही है। 

9.9MM पिस्टल से चली गोली

रिपब्लिक भारत को मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि NCP नेता बाबा सिद्दीकी पर 9.9MM पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने उस पिस्टल को बरामद कर लिया है। जिससे बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सियासत से बॉलीवुड तक था दबदबा...कौन थे बाबा सिद्दीकी? इफ्तार पार्टी में सेलेब्स की लगती थी भीड़

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड