जय श्रीराम ठाकुर, काट लीन्ही चुटिया... कृष्णानंद राय मर्डर की कमेंट्री सुन रहा था मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी गाजीपुर जेल के अंदर बैठा विधायक कृष्णानंद राय के मर्डर की लाइव कमेंट्री सुन रहा था। मुख्तार अंसारी ने अभय सिंह को जेल से हत्या का जानकारी दी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Mukhtar Ansari Death : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जहां कुछ लोग उसकी मौत के पीछे साजिश का एंगल खोज रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मुख्तार ने जिन परिवारों को तबाह कर दिया, जिन परिवारों को खून के आंसू रुलाए, उनके यहां जश्न का माहौल है। एक वक्त था जब Mukhtar Ansari के नाम से लोग डरते थे। उसने लोगों में अपनी दहशत पैदा करने के लिए कई घर उजाड़ दिए। इन घरों में एक घर बीजेपी के दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय का था।

अब पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया मुख्तार अंसारी का अंत हो गया है, लेकिन उसकी दहशत और गुनाओं के कई किस्से हैं। मुख्तार अंसारी गाजीपुर जेल के अंदर बैठा विधायक कृष्णानंद राय के मर्डर की लाइव कमेंट्री सुन रहा था। जेल में बैठकर हत्या की साजिश रचने वाला मुख्तार गोलियों की आवाजें सुन रहा था। रिपब्लिक भारत के हाथ एक ऑडियो लगा है। यह ऑडियो मुख्तार अंसारी और अभय सिंह के बीच हुई कॉल रिकॉर्डिंग बताया जा रहा है।

काट लीन्ही चुटिया...

विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बारे में मुख्तार अंसारी ने अभय सिंह को जेल से बताया था। खास बात ये है कि दोनों उस वक्त जेल में थे और अभय सिंह ने किसी डील के बारे में बात करने के लिए मुख्तार अंसारी को फोन लगाया था। मुख्तार ने फोन कॉल पर कहा- चूटिया काट लीन्ही…

अभय सिंह, पूर्व विधायक - हम अभय बोल रहे हैं...
मुख्तार अंसारी- बोला ठाकुर...
अभय सिंह - भाईया एक जमीन थी जिसमें रिजवान भाई से बात हुई थी, सब लोग आए थे... उसमें बीच में मामला बिगड़ गया था। 
मुख्तार अंसारी- हां थोड़ा बदमाशी वो किया है। सब छोड़ो अभी, अभी यहां पर पता चला है गोली चल रही है मुन्ना बजरंगी और कृष्णानंद राय में...
अभय सिंह - अच्छा!
मुख्तार अंसारी- ये सुनने में आया है।
अभय सिंह - अच्छा, कहां पर? 
मुख्तार अंसारी- कृष्णानंद राय के गांव पर, दोनों तरफ से मुकाबला चल रहा है।
अभय सिंह - हां-हां... बराबर गोली चल रही है?
मुख्तार अंसारी- हां
अभय सिंह - एक तरफा?
मुख्तार अंसारी- जय श्रीराम...
अभय सिंह - अच्छा... ओके  
मुख्तार अंसारी - हेलो
अभय सिंह - हां-हां
मुख्तार अंसारी - काट लीन्ही चुटिया... मुठ्ठी में
अभय सिंह - ठीक है, ठीक है। अब हम रख रहे है... बाद में बात होगी।

Advertisement

इशारा समझ गया था अभय सिंह

प्रभावशाली ब्राह्मण नेता कृष्णानंद राय के सीने में करीब 67 गोलियों पार कई थी। गोलियों के खोखो का सड़क पर ढेर लग गया था। मुख्तार ने अभय सिंह को कहा था चूटिया काट लीन्ही। ये इशारा था कि कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई है। कृष्णानंद राय चूटिया रखते थे। पूर्व विधायक अभय सिंह मुख्तार अंसारी का इशारा तुरंत समझ गया और फोन पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते था, लेकिन मुख्तार इतना खुश था कि उत्तेजित था कि सारी बात खुद ही बोलने लगा।

कृष्णानंद राय के घर मनाया जश्न

पूर्वांचल के सबसे कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिन परिवारों को माफिया ने तबाह कर दिया था, जब उन तक मौत की खबर पहुंची तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वाराणसी में बीजेपी के पूर्व विधायक दिवंगत कृष्णानंद राय के घर जश्न मनाया गया। उनके परिवार के लोग ढोल नगाड़ों के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे। कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने मुख्तार की मौत पर कहा- 

Advertisement

कृष्णानंद की हत्या के बाद कभी होली नहीं मनाई, लेकिन आज हमारे लिए होली है।

400 से अधिक राउंड फायरिंग

बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की हत्या 29 नवंबर, 2005 को हुई थी। हमलावरों ने उन पर करीब 400 राउंड फायरिंग की थी। ये हमला AK-47 से किया गया था। जब कृष्णानंद राय का पोस्टमार्टम हुआ, तो 67 गोलियां शरीर के अंदर से निकली थी। इस हत्‍याकांड के बाद मुख्तार अंसारी की दहशत में में इजाफा हो गया था।

ये भी पढ़ें: कल होगा मुख्तार अंसारी का सुपुर्द-ए-खाक, देर रात तक गाजीपुर पहुंचेगा शव

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड