पोते ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, उसके बाद खुद भी लगाई फांसी, फिर सदमे में जलती चिता में लेट कर दादा ने किया आत्मदाह

MP के सीधी में एक दर्दनाक मामला सामने आया। पहले पोते ने अपनी पत्नी की हत्या कर सुसाइड कर लिया। फिर दादा ने पोते और उसकी पत्नी की जलती चिता में जलकर जान दे दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MP Crime News
MP में दादा ने पोते की चिता में खुद को जलाकर दी जान। | Image: Republic

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ही परिवार के तीन लोग एक के बाद एक, मौत के आगोश में चले गए। पहले पति ने अपने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, फिर फांसी लगाकर खुद ही आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक का दादा सदमे में चला गया। मृतक का दादा ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाया, और उसने भी अपने पोते और उसकी पत्नी की जलती चिता में कूदकर मौत को गले लगा लिया। 

इस हादसे के बाद से पूरे गांव के लोग हैरान है, बुजुर्ग की मौत के बाद, अब घर में दो मासूम बच्चे ही बचे है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के सिहोलिया गांव में, एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक 65 वर्षीय बुजुर्ग रामवतार यादव ने, अपने पोते और उसकी पत्नी की जलती चिता पर कूदकर अपनी जान दे दी।

पोते ने पत्नी की हत्या कर खुद को लगाई फांसी 

दरअसल, शुक्रवार को बुजुर्ग के पोते ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद, फांसी लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पोते की मौत से बुजुर्ग सदमे में था, जैसे ही घर के लोग दोनों मृतकों को मुखाग्नि देकर घर पहुंचे, उसके बाद मृत पोते के दादा ने, जलती चिता में कूदकर जान दे दी। सुबह दोनों की चिता के बगल में दादा की अधजली लाश मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। 

शुक्रवार को 34 वर्षीय अभय राज यादव ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी सविता यादव की, कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। अभय राज ने पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से 5 वार किए थे, इसके बाद खुद फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दोनों का अंतिम संस्कार शुक्रवार रात करीब 9 बजे किया जा रहा था। अभय राज के दादा 65 वर्षीय रामावतार यादव, पोते और बहू की जलती चिता में कूद गया, जिससे उसकी भी मौत हो गयी।

Advertisement

परिवार में बस रह गए दो बच्चे

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, फिलहाल बहरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब बुजुर्ग दादा रामावतार यादव की मौत के बाद, घर में सिर्फ दो मासूम बच्चे ही बचे हैं। अभय और सविता के बच्चों में 8 वर्षीय मुन्ना यादव एवं 5 वर्षीय रागिनी यादव ही बचे हुए हैं। एक ही घर में लगातार तीन मौतों से पूरा सिहौलिया गांव मातम में डूबा हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, और आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: 'औरंगजेब नायक नहीं हो सकता, जो राष्ट्र नायकों को सम्मान नहीं दे सकते उन्हें उपचार की...', CM योगी ने अबू आजमी पर साधा निशाना

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड