अपडेटेड 25 October 2024 at 23:52 IST

MP Rape Case: पति को बांधकर पत्नी के साथ 1 घंटे तक किया रेप, 7 दरिंदों को पुलिस ने किया अरेस्ट

MP Gang Rape Case: मध्यप्रदेश के रीवा में पति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी के साथ 8 दरिंदों ने गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया।

Follow : Google News Icon  
Brazil Man Rapes, Imprisons Wife, Daughters and MIL for 20 Years
मध्य प्रदेश में पति के सामने पत्नी के साथ गैंगरेप। | Image: Pixabay

MP Gang Rape Case: मध्य प्रदेश के रीवा से गैंग रेप की घटना सामने आई है। रीवा के गुढ़ में पिकनिक मनाने गए दंपत्ति के साथ हैवानियत की गई। सोमवार को युवा दंपत्ति पिकनिक मनाने गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा पहाड़ क्षेत्र में गए हुए थे वे मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी में नाले के पास बैठे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे नशे की हालत में वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे दूसरी जगह ले गए इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दरिंदगी की।

गैंगरेप की घटना को 8 आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप सहित  340/24 धारा 296, 127 दो, 115, 351 तीन, 70 ए 79 तीन पांच बीएन एस की धाराएं दर्ज की है।

एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में गुढ़ निवासी रामकिशन कोरी, गुढ़ निवासी दीपक कोरी, गुढ़ निवासी रावेश कुमार गुप्ता, रामपुर बघेलान निवासी सुशील कोरी, गुढ़ निवासी राजेंद्र कोरी, नईगढ़ी निवासी तरुण कोरी सहित नईगढ़ी निवासी लवकुश कोरी को गिरफ्तार किया है, जबकि इस घटना में शामिल गुढ़ निवासी रजनीश कोरी की तलाश में टीम भेजी गई है जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों ने दरिंदगी का वीडियो किया रिकॉर्ड

महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर फव्वारे के पास पांच लोगों ने बारी-बारी से उससे बलात्कार किया। एसपी सिंह ने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता के पति को उस जगह से काफी दूर बंधक बना लिया, जहां पर हमला हुआ था। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

Advertisement

इस बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि पीड़िता के पति को बांधकर उसके सामने ही उससे बलात्कार किया गया। उन्होंने मीडिया से कहा, "यह घटना दो दिनों तक सार्वजनिक नहीं हुई। क्या यह जंगल राज नहीं है? राज्य का गृह विभाग लाचार हो गया है।" उन्होंने कहा कि गृह विभाग का नाम बदलकर "जंगल राज विभाग" कर दिया जाना चाहिए।

दो दिनों तक क्यों सार्वजनिक नहीं हुई घटना?

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में अपराध सबसे अधिक है और राज्य में प्रतिदिन 18 से 20 लड़कियों से बलात्कार होता है। यह घटना दो दिनों तक सार्वजनिक नहीं हुई। क्या यह जंगल राज नहीं है? राज्य का गृह विभाग लाचार हो गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: CM सैनी ने पकड़ा हुड्डा का हाथ, स्पीकर को दी बधाई; विज से हुई बहस..फिर हंसने लगे तीनों दिग्गज- VIDEO

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 October 2024 at 23:52 IST