MP: प्रेमी ने दिनदहाड़े नर्सिंग छात्रा की चाकू मारकर की हत्या, फिर खुदकुशी की कोशिश; गुस्साए छात्रों ने किया चक्का जाम
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक नर्सिंग की छात्रा दिनहदाड़े हत्या से सनसनी मच गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- भारत
- 2 min read
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 12वीं की छात्रा की दिनदहाड़े चाकूओं से गोंदकर हत्या कर दी गई। मामला नरसिंहपुर के सरकारी अस्पताल परिसर का है जहां दोपहर तीन बजे के लगभग एमएलबी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा की चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए नरसिंहपुर की सरकारी अस्पताल में नर्स के कोर्स का प्रशिक्षण लेने के लिए आई थी और एक युवक ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतक का प्रेमी है और उसने किसी बात की कहा सुनी को लेकर संध्या की हत्या कर दी और आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन आत्महत्या में नाकाम हुआ तो फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
छात्रा की हत्या से आक्रोश भीड़ ने किया रोड जाम
दिनदहाड़े जिला मुख्यालय पर एक छात्रा की हत्या से आक्रोश में आए लोगों ने चक्का जाम करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। बहरहाल पुलिस की समझाइश के बाद अक्रोशित भीड़ शांत हुई। पुलिस मामले की गहराई से जांच करने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Advertisement
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मृगाखी डेका, एसपी नरसिंहपुर ने बताया कि 12वीं लड़की जिला अस्पताल में खड़ी थी तभी उसके प्रेमी न उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने खुद को भी मारने की कोशिश की लेकिन नाकाम होने पर वो अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि पुसिल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।