MP: किराएदार ने खाली किया घर और छोड़ दिया सामान, बदबू आने पर पुलिस ने खोला फ्रिज तो मिली महिला की लाश, इलाके में हड़कंप

MP Crime: मध्य प्रदेश के भोपाल में किराएदार ने घर खाली कर अपना सामान वहीं छोड़ दिया। बदबू आने पर जब मकान मालिक ने फ्रिज खोला तो महिला की लाश मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

MP Crime: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बायपास मार्ग स्थित वृंदावन धाम के एक घर में फ्रिज में महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे और उसे फ्रिज में रखा गया था। आजकल क्राइम का भी एक ट्रेंड बन गया है, शरीर को टुकड़ों में बांटकर फ्रिज में रखना, प्रेशर कुकर में उबालना या फिर हत्या के बाद शव फ्रिज में डालकर किसी अनजाने जगह पर छोड़ देने का ट्रेंड। इस मामले में भी यही हुआ।

जानकारी के अनुसार वृंदावन धाम में धीरेन्द्र श्रीवास्तव के घर में किराएदार रहता था। वो कभी कभी अपने कमरे पर आया करता था। अचानक से शुक्रवार को बिजली जाने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ, जब अन्य किराएदार को तेज दुर्गंध आने लगी। उसने तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

FSL ने खोला फ्रिज तो मिली महिला की लाश

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आसपास के लोगों ने सूचना दी थी कि घर में बदबू आ रही है। यहां बताया गया है कि फ्रिज में शव रखा था, मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। महिला की उम्र 30 साल से कम बताई जा रही है। उस मकान के मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में मकान संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 को मकान खाली कर दिया था। 

मकान खाली कर दो कमरे में रखा था सामान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किराएदार ने मकान तो खाली कर दिया था, लेकिन दो कमरों में अपना सामान रखा ही था। अबतक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये महिला कौन है? और इसकी हत्या किसने की और किस कारण से की है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: भोपाल में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर के बाद मची चीख पुकार, 6 बच्चों की हालत गंभीर

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड