दो बच्चों को बालकनी से फेंक मां ने मार डाला, खुद भी कर रही थी खुदकुशी की कोशिश; गिरफ्तार

दमन जिले में इमारत की चौथी मंजिल से अपने दो बच्चों को फेंकने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। घरेलू विवाद के बाद हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suicide
Suicide | Image: Shutterstock / Representative

दमन जिले में इमारत की चौथी मंजिल से अपने दो बच्चों को फेंकने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना नानी दमन इलाके के दलवाड़ा निवासी महिला और उसके पति के बीच घरेलू विवाद के बाद हुई।

दमन पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात मोटी दमन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक सूचना मिली थी जिसमें बताया गया था कि दो बच्चे एक इमारत की चौथी मंजिल से गिर गए हैं। पुलिस ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी सीमा यादव ने अपने पति से झगड़ा करने के बाद अपने तीन साल से कम उम्र के दो बेटों को अपने फ्लैट की बालकनी से फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘‘महिला ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसके पति ने उसे रोक लिया।’’

Advertisement

पुलिस ने यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड