अपडेटेड 14 February 2025 at 13:10 IST
Pune: सड़क किनारे जन्मदिन मनाने पर हुआ विवाद, फायरिंग में शख्स को लगी गोली; मौत
तीन से चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर एक सड़क पर पहुंचे जहां शिकायतकर्ता नंदकिशोर यादव की भतीजी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था।
- भारत
- 1 min read
Pune News: पुणे में सड़क किनारे जन्मदिन समारोह मनाने को लेकर हुई लड़ाई में एक 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में देहू मार्ग पर हुई।
पुलिस के अनुसार, तीन से चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर एक सड़क पर पहुंचे जहां शिकायतकर्ता नंदकिशोर यादव की भतीजी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। आरोपियों ने उन लोगों से जानना चाहा कि सार्वजनिक स्थल पर जन्मदिन समारोह क्यों मनाया जा रहा।
देहू मार्ग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब यादव ने उन्हें जाने के लिए कहा, तो आरोपियों में से एक ने उनके चेहरे पर कुर्सी से वार किया। इसके बाद यादव के दोस्त विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी बीच-बचाव करने के लिए आगे आए। आरोपियों में से एक ने गोली चला दी, जिससे रेड्डी घायल हो गए।’’
उन्होंने आगे कहा कि रेड्डी को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और जांच जारी है।’’
Advertisement
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 February 2025 at 13:10 IST