'बोर हो रहा था, इसलिए हत्या कर दी', गला घोंटकर मां को जान से मारने के बाद थाने पहुंचा बेटा, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो

महाराष्ट्र के नासिक में एक कलयुगी बेटा ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद थाने गिरफ्तारी देने भी पहुंच गया। हत्या के पीछे जो वजह बताई वो चौकाने वाली थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
man killed 80 year old mother
बेटे ने की मां की हत्या | Image: Republic

महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपूत ने मां की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर गिरफ्तारी देने थाने पहुंच गया। उसने हत्या के पीछे जो वजह बताई वो सुनकर सबके होश उड़ गए। पहले तो पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ, मगर घर पर महिला के शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। घटना नासिक के शिवाजीनगर की है।


नासिक के शिवाजीनगर इलाके में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की ही बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। हत्या के पीछे उसने जो वजह बताई उसे सुनकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई ऐसा भी कर सकता है क्या? 58 वर्षीय अरविंद मुरलीधर पाटिल ने अपनी 80 वर्षीय मां यशोदाबाई की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वो बोर हो रहा था। ठीक पढ़ा आपने, शायद यकीन ना हो रहा है कि कोई ऐसा भी कर सकता है। मगर यही सच है।  

बोरियत से परेशान होकर मां की कर दी हत्या

घटना नासिक के जेल रोड स्थित शिवाजीनगर इलाके की है। मंगलवार रात 58 वर्षीय अरविंद मुरलीधर पाटिल ने अपनी 80 वर्षीय मां, यशोदाबाई मुरलीधर पाटिल का गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अरविंद खुद नासिक रोड पुलिस थाने पहुंचा और अधिकारियों से कहा, 'मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला। अब मुझे गिरफ्तार कर लो।' पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली।

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

घर पहुंचने पर पुलिस को यशोदाबाई का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी के खिलाफ नासिक रोड पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अरविंद उर्फ बालू पाटिल मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी उसकी बिगड़ती मानसिक स्थिति के चलते कुछ समय पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की मानसिक स्थिति की भी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पवन सिंह का बड़ा खुलासा, 'ज्योति कहती हैं विधायिका बना दीजिए फिर चाहे...

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड