Punjab: पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर चाकू से किया वार,जबरन कार में बैठाया और..., पटियाला में युवक की हत्या से सनसनी; सामने आया CCTV

पटियाला में दिनदहाड़े अगवा कर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमे काली रंग की स्कॉर्पियो में कुछ लोग युवक को जबरन उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

पंजाब के पटियाला जिले में दिनदहाड़े हुए एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नवाब खान के रूप में हुई है। हत्या से पहले आरोपियों ने उसका अपहरण किया गया, बाद में उसे मारकर शव खेत में फेंक दिया। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक काली रंग की स्कॉर्पियो में कुछ लोग युवक को जबरन उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, नवाब खान बाइक से जा रहे थे। पटियाला-संगरूर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास दिखाणा पुलिस चौकी इलाके में एक काली महिंद्रा स्कॉर्पियो ने गलत लेन से आकर पहले उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब नवाब सड़क पर गिर पड़े, तो स्कॉर्पियो से कुछ लोग उतरे  उन पर हमला कर दिया। एक शख्स नबाब पर चाकू से हमला करता रहा। उसे संभलने का मौका दिए बिना जबरन गाड़ी में खींच लिया।

अपहरण के बाद नवाब खान की हत्या

नबाब का अपहरण कर आरोपी तेज रफ्तार से वहां से फरार हो गए। अपहरण की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के कुछ समय बाद एक राहगीर ने भी वीडियो बनाया, जिसमें नवाब खान स्कॉर्पियो की खिड़की से आधा बाहर लटके नजर आ रहे थे और गाड़ी संगरूर की ओर जा रही थी। बाद में नवाब खान का शव संगरूर जिले के भवानीगढ़ थाना क्षेत्र में काला झार टोल प्लाजा के पास एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सूचना मिलते ही पटियाला पुलिस और दिखाणा पुलिस चौकी की टीम ने संदिग्धों का पीछा किया। मगर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और अपहरण व हत्या की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। 27 वर्षीय नवाब खान डकाला गांव का रहने वाला था। पुलिस को मामले में व्यक्तिगत रंजिश का शक है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिमांशु भाऊ के बाद नीरज फरीदपुरिया भी चढ़ा FBI के हत्थे
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड