अपडेटेड 25 October 2025 at 12:37 IST
महाराष्ट्र : सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड केस, 4 पेज के शिकायत नोट में सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार और SI सस्पेंड
सतारा में महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले में एक आरोपी प्रशांत बनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। शिकायत पत्र से लेकर 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है।
- भारत
- 3 min read

Show Quick Read
Satara Doctor Suicide Case: महाराष्ट्र के सतारा में महिला डॉक्टर की खुदकुशी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें 2 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए उन्हीं में से एक आरोपी प्रशांत बनकर को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। प्रशांत बनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। वह अपने दोस्त के फार्म हाउस पर छिपा हुआ था।
महिला डॉक्टर ने अपने हाथ की हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने 2 नाम लिखे, पहला नाम है पुलिसकर्मी गोपाल बदने का, जिस पर डॉक्टर ने पिछले 5 महीनों से लगातार बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दूसरा नाम प्रशांत बनकर का है, जो उस मकान मालिक का बेटा है, जहां वह रह रही थी। आरोपी प्रशांत बनकर से फिलहाल पूछताछ चल रहा है। मृतक डॉक्टर ने इस व्यक्ति पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
हथेली नोट के अलावा 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला
जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हो रहे हैं। हथेली पर लिखे नोट के अलावे 4 पन्नों की सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें एक सांसद और उसके PA का नाम है। साथ ही मृतका डॉक्टर ने सुसाइड से पहले एक आरोपी को फोन किया था और मैसेज से बात भी की थी। हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
मृतका फलटण के एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। उसे परिजनों ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बीटिया पर अस्पताल में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का दबाव था। बिना मरीज के फिटनेस और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करने को कहा जाता था। उन्होंने डीएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले भी दो-तीन बार शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Advertisement
हथेली पर लिखे सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच
पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया और हथेली पर लिखे नोट की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
डॉक्टर की खुदकुशी के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया
मामले ने तुल पकड़ लिया है मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद घटना की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं, विपक्षी पार्टियों ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Advertisement
आत्महत्या से पहले भी महिला डॉक्टर ने की थी शिकायत
महिला डॉक्टर ने खुदकुशी से 2 दिन पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी शिकायत दी थी। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस को आरोपियों को खोजने और मामले की गंभीर जांच करने के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकंर ने मामले की व्यापक जांच की मांग की है।
पीड़िता का परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। मृतका के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह बहुत उज्जवल और महत्वाकांक्षी थी, लेकिन कार्यस्थल पर हो रहे उत्पीड़न के कारण मानसिक तनाव में चल रही थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
( Note: अगर आप मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो कृपया हेल्प लें और इस नंबर 1800-599-0019 पर संपर्क करें। यहां कॉल करके तनाव, अवसाद या चिंता से बचाव के लिए डॉक्टरों से निशुल्क बात की जा सकती है, यह सेवा भारत के 25 राज्यों में चल रही है। )
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 25 October 2025 at 12:37 IST