अपडेटेड 30 April 2024 at 12:05 IST
महाराष्ट्र: खुद को सरकारी अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने कारोबारी से दो करोड़ रुपये ठगे
Maharashtra: महाराष्ट्र में खुद को सरकारी अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने कारोबारी से दो करोड़ रुपये की ठगी की है।
- भारत
- 2 min read

Maharashtra: महाराष्ट्र में नवी मुंबई के 42 वर्षीय एक कारोबारी से खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नवी मुंबई में नेरुल निवासी पीड़ित को कोविड-19 महामारी के दौरान कारोबार में नुकसान हुआ था।
नेरुल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2021 में वह पड़ोसी मुंबई में पारेल निवासी आरोपी के संपर्क में आया जिसने खुद को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में एक उच्च पदस्थ अधिकारी बताया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को यह दावा करते हुए कर्ज दिलाने का वादा किया कि उसकी एक बैंक के सीईओ से जान-पहचान है। उसने कर्ज के लिए एक संपत्ति गिरवी रखने का प्रस्ताव किया।
Advertisement
अधिकारी के अनुसार, पीड़ित ने उसे बताया कि उसके पास गिरवी रखने के लिए संपत्ति नहीं है। इसके बाद आरोपी ने उसे एक अन्य व्यक्ति के बारे में बताया जो कथित तौर पर कर्ज ले रहा है। उसने दावा किया कि वह व्यक्ति अपनी संपत्ति गिरवी रख सकता है और कर्ज की राशि दोनों के बीच समान रूप से वितरित हो सकती है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित ने इस झांसे में आकर उसे दो करोड़ रुपये दे दिए जो उसे पुणे मेट्रो परियोजना के लिए तेलंगाना के एक ठेकेदार से मिले थे। जब पीड़ित ने कर्ज मांग रहे दूसरे व्यक्ति और बैंक अधिकारी से मिलने के लिए कहा तो ठग ने उससे बात करना बंद कर दिया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर नेरुल पुलिस थाने ने शनिवार को धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 April 2024 at 12:05 IST