Updated March 28th, 2024 at 23:40 IST
BREAKING: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर बिगड़ी, इलाज के लिए भेजा अस्पताल
26 मार्च की सुबह भी माफिया की तबीयत बिगड़ गई थी। तब उसे बांदा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।
- देश
- 3 मिनट रीड
Advertisement
सजायाफ्ता गैंग्स्टर मुख्तार अंसारी की जेल में फिर तबीयत बिगड़ गई है। उसे इलाज लिए बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके पहले 26 मार्च की सुबह भी माफिया की तबीयत बिगड़ गई थी। तब उसे बांदा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया था कि अंसारी को पेट दर्द, पेशाब और मल त्यागने में समस्या के चलते 26 मार्च की सुबह करीब पौने चार बजे भर्ती कराया गया था।
उसने बताया कि उपचार पूरा होने के बाद शाम करीब पौने छह बजे अंसारी को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) वार्ड से छुट्टी दे दी गई। अंसारी बांदा की जेल में सजा कटा रहा है। इससे पहले दिन में, मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी ने कहा था कि उनके भाई ने उन्हें खाने दो बार जहर दिए जाने का दावा किया था। अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने मंगलवार को बताया कि तड़के उन्हें मोहम्मदाबाद थाने से संदेश प्राप्त हुआ कि मुख्तार की तबीयत खराब है और उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
अफजाल ने लगाया था हल्का जहर देने का आरोप
अफजाल ने आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन, जेल प्रशासन और अस्पताल प्रशासन मुख्तार की तबीयत के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बता रहा है।अफजाल ने ये भी आरोप लगाया था कि मुख्तार के वकील को भी उससे मिलने नहीं दिया जा रहा। सांसद ने कहा कि उन्होंने बांदा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में सूचना के लिए फोन किया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में होने की वजह से उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
Advertisement
सीएम योगी को किया था अफजाल ने फोन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन करने का मकसद यह गुजारिश करना था कि बांदा मेडिकल कॉलेज में अगर उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो तो मुख्तार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल या किसी अन्य बड़े चिकित्सालय में भर्ती कराया जाए और अगर सरकार इलाज का खर्च नहीं उठा सकती तो परिजन यह खर्च वहन कर लेंगे।
Advertisement
मऊ से कई बार विधायक बने थे अंसारी
अफजाल ने कहा कि गत 21 मार्च को बाराबंकी की अदालत में एक मामले में डिजिटल माध्यम से सुनवाई के दौरान मुख्तार के वकील ने आरोप लगाया गया था कि उसके मुवक्किल को जेल में धीमा जहर दिया गया है जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है और वह इस वक्त बांदा की जेल में निरुद्ध है।
Advertisement
यह भी पढ़ेंः जेल में बंद आजम खान सपा के लिए लोकसभा चुनाव में कैसे करेंगे प्रचार?
Advertisement
Published March 28th, 2024 at 20:54 IST