लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड केस में फरार आरोपी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दूबे समेत 3 पर 25 हजार का इनाम, 6 पुलिस की टीमें कर रही है तलाश

शिवा शर्मा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे की विदेश भागने की आशंका है, ऐसे में पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने श्रद्धा दूबे समेत फरार 3 आरोपियों पर 25 हजार का इनाम रखा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
lucknow shiva sharma murder case
शिवा शर्मा हत्याकांड केस में फरार आरोपी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दूबे समेत 3 पर 25 हजार का इनाम | Image: Republic

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हजरतगंज थाने में दर्ज इस हत्या के मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य विक्रांत वीर ने तीनों आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है।

शिवा शर्मा की मौत के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस की छह टीमें इन वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई हैं। जांच के दौरान श्रद्धा और रश्मि की आखिरी लोकेशन गोरखपुर की तरफ मिली है, जबकि दोनों चालकों की लोकेशन अलग-अलग स्थानों पर पाई गई है। लोकेशन के आधार पर तलाश तेज कर दी गई है। इस बीच पुलिस ने श्रद्धा दूबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

श्रद्धा दुबे की विदेश भागने की आशंका

शिवा शर्मा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे की विदेश भागने की आशंका है, ऐसे में एयरपोर्ट पर भी अलर्ट भेजा गया है। सभी एयरपोर्ट पर श्रद्धा और उसकी बहन की फोटो भेजी गई। पुलिस को श्रद्धा की कॉल डिटेल के रिकॉर्ड से मिले कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच

श्रद्धा से जुड़े तीन संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ भी की गई है, जिनसे दोनों बहनों के संपर्कों और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, इनाम घोषित आरोपियों में श्रद्धा दुबे और रश्मि दुबे शिव प्रसाद दुबे की बेटियां हैं। श्रद्धा दुबे का मूल पता रायबरेली जिले के राजाजीपुरम स्थित पुष्प वाटिका, मलिक मऊ आईमा बताया गया है, जबकि वर्तमान पता लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में प्राग नारायण रोड स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 4बी है। रश्मि दुबे का मूल और वर्तमान पता भी श्रद्धा के पते के समान है। दोनों इस मामले में वांछित हैं।

Advertisement

कैसे हुई थी शिवा शर्मा की मौत

बता दें कि लखनऊ सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शिवा शर्मा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की मां रंजना शर्मा का आरोप है कि उनके बेटे शिवा शर्मा की हत्या हुई है। मां ने हत्या का आरोप मॉडल और इंफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे पर लगाया है। शिवा की मां ने आरोप लगाया कि श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, चालक, आदिल आदि ने मिलकर बेटे शिवा की हत्या की है। बेटे की दोनों आंखे फोड़ दीं। कान से खून निकल रहा था। पूरे शरीर चोटों और सिगरेट से जलाने और लिपस्टिक के निशान थे। बेटे की पसलियां, पैर सब टूटे थे। जबड़ा भी टूटा था। आशंका है कि आरोपियों ने बेटे को पहले पीटा। फिर चौथे तल से फेंककर उसकी हत्या कर दी।

कौन है आरोपी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे

पुलिस के मुताबिक शिवा की मौत के बाद श्रद्धा फरार है। दिल्ली से लेकर नेपाल तक पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि श्रद्धा दुबे की पहले शादी हो चुकी है। पहले पति से तलाक और एक बेटा होने की बात भी सामने आई है। रायबरेली में पति प्रिंस दुबे के साथ रहने वाली श्रद्धा दुबे करीब दस साल पहले उसे छोड़कर लखनऊ आ गई थी। बताया जा रहा है कि बड़े स्तर पर पैसा कमाने और करोड़पति बनने की चाह में उसने लखनऊ में मॉडलिंग शुरू की। इसके बाद हाईप्रोफाइल लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई और पार्टियों में शामिल होने लगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Punjab: एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड