UP: 2 बेटियों के साथ मिल गर्लफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर की कर दी हत्या, 10 घंटे तक शव के साथ बैठी रही, फिर पुलिस को मिलाया फोन और...

लखनऊ के सलारगंज में लिव-इन गर्लफ्रेंड ने प्रेमी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया, आरोपी महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी दो बेटियों की मदद भी ली। उसके बाद 10 घंटे तक शव के साथ ही बैठी रही।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Live-In Partner Murder: लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां, 2 बेटियों के साथ मिलकर महिला ने अपने लिन इन पार्टनर की हत्या कर दी। फिर 10 घंटे तक शव से साथ ही बैठी रही, इसके बाद पुलिस को फोन करके खुद ही बुलाया। मृतक इंजीनियर की सनसनीखेज हत्या ने सभी को चौंका दिया है।

मृतक की पहचान देवरिया में रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह (33) के रूप में हुई है। वह एवररेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर था। जो अपनी गर्लफ्रेंड रत्ना देवी (46 वर्षीय) के साथ सलारगंज गांव में किराए पर रहता था। दरअसल, सोमवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी महिला रत्ना देवी ने पुलिस को कॉल करके खुद ही घटना की जानकारी दी। मृतक सूर्य के पिता नरेंद्र सिंह ने रत्ना और उसकी दोनों बेटियों पर हत्या करने का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला रत्ना से पूछताछ की।

आरोपी महिला ने जुर्म कबूल कर बताई पूरी कहानी

पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की महिला ने खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि, 'रविवार रात करीब 11 बजकर 5 मिनट पर किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता है। इसके बाद रत्ना देवी और उसकी दोनों बेटियां सूर्य प्रताप को धक्का देकर नीचे गिरा देती हैं।'

दोनों बेटियों के साथ मिलकर दिया धक्का, फिर चाकू से रेता

रत्ना देवी ने बताया कि, 'वो अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर सूर्य को धक्का देती हैं और फिर नीचे गिराकर उसका गया चाकू से रेत डालती है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है।' पुलिस ने रत्ना और उसकी दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से चाकू सहित सबूत बरामद किए गए हैं। आगे की जांच में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। यह घटना लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े जोखिमों को उजागर करती है। ऐसे रिश्तों में आपसी सहमति और काउंसलिंग जरूरत पर ध्यान जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘दादा तबीयत ठीक है न…?’,PM मोदी ने ऐसा क्या कहा, संसद में लगने लगे ठहाके

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड