चापड़ से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार और फिर... सिपाही ने पत्नी के प्रेमी और दोस्त को उतारा मौत के घाट; दोनों गिरफ्तार

दो दोस्तों मनोज और रोहित की गला रेतकर और हाथ की नस काटकर हत्या की गई थीं। पुलिस ने मामले में सिपाही महेंद्र कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Double Murder in Lucknow
Double Murder in Lucknow | Image: Representational

Lucknow Double Murder News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ दोहरे हत्याकांड से दहल उठी। पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते एक सिपाही हैवान बन गया और दो युवकों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। लखनऊ के काकोरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। डबल मर्डर के दोनों आरोपी सिपाही और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

काकोरी में शुक्रवार (21 मार्च) को देर रात दो दोस्तों मनोज और रोहित की गला रेतकर और हाथ की नस काटकर हत्या की गई थीं। पुलिस को पनखेड़ा गांव के बाहर दो लोगों के शव मिलने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने सिपाही और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने डबल मर्डर के इस मामले में रविवार (23 मार्च) को सिपाही महेंद्र कुमार और उसकी पत्नी दीपिका को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया था। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला था।

शादी से पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस ने बताया कि साल 2018 में सिपाही पुलिस में भर्ती हुआ था। वो फिलहाल लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में तैनात है। मामला कुछ ऐसा है कि सिपाही की पत्नी का मनोज नाम के युवक से लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच ही महिला की शादी सिपाही महेंद्र कुमार से करा दी गई। शादी के बाद भी मनोज और महिला के बीच बातचीत बंद नहीं हुई।

Advertisement

मिलने के लिए बुलाया और फिर...

जब सिपाही पति को इसके बारे में पता चला तो उसने छानबीन शुरू कर दी। प्रेम प्रसंग के बारे में पता चलने पर महेंद्र आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी से फोन कराकर मनोज को बहाने से बुलाने के लिए कहा। मनोज अपने एक दोस्त रोहित के साथ उससे मिलने के लिए पहुंचा। तब घात लगाए बैठे महेंद्र ने मनोज और रोहित दोनों पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मोहित के गले पर चापड़ से एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार किए। वहीं, उसके दोस्त रोहित पर भी हमला किया गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले सिपाही और उसकी पत्नी को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: एक-दो-तीन नहीं, युवक ने की 8 शादियां, सभी सरकारी नौकरी वाली लड़कियां... फिर लगाया लाखों का चूना, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड