अपडेटेड 2 January 2025 at 15:48 IST

Lucknow: 'उसके पिता बहू पर गंदी नजर रखते थे...', मां-बहनों की हत्या करने वाले अरशद की सास का चौंकाने वाला खुलासा

अरशद की मां ने बताया कि उसकी बेटी चांदनी की शादी लॉकडाउन के समय अरशद के साथ हुई थी। अरशद का पिता चांदनी पर बुरी नजर रखता था।

Follow : Google News Icon  
arshad-and-family
मां-बहनों की हत्या करने वाले अरशद की सास का चौंकाने वाला खुलासा | Image: Republic Video Grab

लखनऊ में अपनी चार बहनों सहित अपनी मां की हत्या करने वाले अरशद को लेकर उसकी पूर्व सास ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अरशद की पूर्व सास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी बेटी और दामाद के बारे में चौंकाने वाला खुलासा कर रही है। इस वीडियो में उसने बताया है कि आखिर क्यों शादी के दो महीने के बाद ही उसकी बेटी अरशद का घर छोड़कर अपनी मां के पास चली गई। उसने बताया कि उसकी बेटी की अरशद से लॉकडाउन के समय में शादी हुई थी और महज 2 महीने में ही वो वापस अपनी मां के पास चली गई थी। आइए आपको बताते हैं बै वो खास वजह जिसकी वजह से अरशद की पत्नी उसे छोड़कर चली गई।

अरशद की मां ने बताया कि उसकी बेटी चांदनी की शादी लॉकडाउन के समय अरशद के साथ हुई थी। अरशद का पिता चांदनी पर बुरी नजर रखता था। ये बात चांदनी ने खुद अपनी मां से बताई थी। वो अपने ससुर से डर कर रहती थी। उसे डर था कि कहीं अरशद की गैरमौजूदगी की वजह से उसका पिता चांदनी के साथ कुछ गलत न कर बैठे। वायरल वीडियो में अरशद की सास ने उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


अरशद के पिता पर उसकी सास ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में चांदनी की मां ने अरशद के पिता यानि कि अपनी बेटी के पूर्व ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपनी बहू को गंदी नजरों से देखता था। यही वजह है कि चांदनी सिर्फ दो महीने में ही अरशद का घर छोड़कर मेरे पास आ गई थी। इसके बाद अरशद और चांदनी का तलाक हो गया और वो फिर कभी अरशद के घर नहीं गई। बुधवार को अरशद अपनी मां और बहनों के साथ 5 हत्याओं के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला है जिसमें अरशद ने इस हत्याओं की वजह बताई है।


लखनऊ मर्डर की मुख्य बातें

  • एक जनवरी 2025 को न्यू ईयर के मौके पर लखनऊ के होटल में मिला एक महिला समेत चार लड़कियों का शव
  • बेटे अरशद ने मां के साथ चार बहनों की कर दी हत्या
  • बेटे अरशद ने वीडियो जारी कर बताई हत्या करने की वजह
  • पिता के साथ मिलकर अरशद ने कर दी मां और चार बहनों की हत्या
  • अरशद ने रात लगभग 2 बजे शूट किया तड़पाकर मारने का वीडियो
  • कातिल अरशद ने मां और बहनों की हत्या के लिए मोहल्ले वालों को ठहराया जिम्मेदार
  • मोहल्ले वालों पर लगाया बहनों को हैदराबाद में लेजाकर बेचने की साजिश का आरोप
  • जारी किए गए वीडियो में अरशद ने सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

यह भी पढ़ेंः 'हम हिंदू धर्म अपनाना चाहते थे', मां-बहन की हत्या के बाद अरशद का VIDEO

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 2 January 2025 at 15:48 IST