Ghaziabad: तड़पता रहा, छटपटाता रहा लेकिन दरिंदे ताबड़तोड़ चाकू से वार करते रहे... सलीम पर हमले का दिल दहलाने वाला CCTV आया सामने

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर 27 फरवरी को चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। उसी घटना का अब CCTV सामने आया है। देखें कैसे आरोपियों ने दुकान में घुसकर सलीम को जान से मारने की कोशिश की। 

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Saleem Wastik Attack Video: गाजियाबाद के लोनी इलाके में 27 फरवरी को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके घर में बने ऑफिस में 2 हमलावरों ने चाकू से बेरहमी से हमला किया था। इसी पूरी घटना का अब CCTV सामने आया है। 27 फरवरी को सुबह के वक्त 2 हेलमेट पहने हमलावर बाइक पर आए। वे सीधे सलीम के ऑफिस में घुसे, जहां वह लेटे हुए थे। बिना किसी बात के एक हमलावर ने चाकू निकाला और सलीम पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। सामने आई CCTV फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि, सलीम खुद को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं और चीखते-चिल्लाते हैं। वहीं, दूसरा हमलावर दुकान का गेट बंद कर देता है ताकि आवाज बाहर न जाए।

हमलावरों ने सलीम की गर्दन, पेट और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर कई-कई वार किए। बाद में एक हमलावर ने हैवी मशीन से भी सलीम को मारा, जिसके बाद हमलावरों को लगा कि सलीम मर चुके हैं, जिसके बाद वो दोनों वहां से भाग निकले।

सलीम ने दिखाई हिम्मत

घायल होने के बाद भी सलीम ने हिम्मत जुटाई और जमीन पर बैठने की कोशिश की। जिसके बाद वो खुद दुकान के बाहर तक गए और लोगों को आवाज लगाई, इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने खून से लथपथ सलीम को देखा। दुकान से बाहर आकर सलीम नीचे गिर पड़े। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत PCR कॉल किया और एम्बुलेंस बुलाई। कुछ लोगों ने उस वक्त की वीडियो भी बनाई। एम्बुलेंस आते ही सलीम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सलीम पर हमले में 14 से ज्यादा चाकू से वार हुए।

दोनों आरोपी भाई पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था

इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने जांच की और CCTV फुटेज के आधार पर ही हमलावरों की पहचान की गई। आरोपी जीशान और गुलफाम दोनों भाई थे। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था। हालांकि खबर है कि जीशान और गुलफाम दोनों को पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया है। फिलहाल हमले के पीछे क्या मकसद था इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, सलीम की हालत अब पहले से स्थिर है, लेकिन वे अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड