अजमेर: छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण-ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी पर फूटा वकीलों का गुस्सा, कोर्ट परिसर में जमकर धुनाई, VIDEO

पूर्व पार्षद हकीम पर 5 नाबालिग हिंदू लड़कियों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। आरोपी को कोर्ट परिसर में देख वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर धुनाई करदी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Rajasthan News : ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग हिंदू लड़कियों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले के सोमवार को आरोपी पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को देख कोर्ट परिसर में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर धुनाई करदी। आरोपी की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट चैंबर से बाहर निकलते हुए आक्रोशित वकीलों ने हकीम कुरैशी को जमकर पीटा।

स्कूली छात्राओं के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले में पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को अजमेर की पॉक्सो कोर्ट संख्या एक में पेश किया गया था। पुलिस सुरक्षा के बीच हकीम कुरैशी नंगे पैर सिर झुकाते हुए कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने 11 मार्च तक आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया है। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं 3 नाबालिग बाल सुधार गृह में है।

यह था मामला?

15 फरवरी को ब्यावर जिले के बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया फिर तीन लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

धर्म परिवर्तन का दबाव

मुस्लिम आरोपियों पर 5 नाबालिग हिंदू लड़कियों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। आरोप है कि नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया गया और आरोपियों ने पीड़ितों का जबरन धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया करते थे। पुलिस पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर है।

Advertisement

मोबाइल का लालच देकर फंसाया

हिंदू संगठनों की ओर से कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने शहर के एक कैफे के केबिन में न केवल छात्राओं का यौन शोषण किया, बल्कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल भी किया। इस ब्लैकमेलिंग मामले में यह भी सामने आया है कि एक समुदाय विशेष के युवकों ने 'लव जिहाद' के नाम पर गिरोह बनाकर स्कूली छात्राओं को साजिश का शिकार बनाया। पहले उन्हें मोबाइल फोन का लालच देकर प्रेम जाल में फंसाया गया।

CBI जांच की मांग

अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन ने कहा है कि धार्मिक गतिविधियां करने से मना करने पर उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। जैन ने कहा कि मामले की CBI जांच होनी चाहिए और सभी आरोपियों के मोबाइल फोन की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि और कितने पीड़ित हैं। उन्होंने दावा किया कि शहर में कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार ऐसी अवैध और अनैतिक गतिविधियों के केंद्र हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Advertisement

SIT गठित करने के निर्देश

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की विस्तृत जांच के लिए ब्यावर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की अवैध संपत्ति और फंडिंग की विशेष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध गतिविधियां चलाने वालों को भी बेनकाब किया जा सके।

ये भी पढ़ें: 2 बार की राम मंदिर की रेकी, अब्दुल रहमान ने फैजाबाद से पकड़ी थी ट्रेन, पाक ISI की मदद से हैंड ग्रेनेड अटैक की थी योजना

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड