'छोटा सा ट्रेलर है, अगर बात समझ नहीं आई तो इसके बेडरूम में...',रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Gang : मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4-5 राउंड फायरिंग हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में गैंग की तरफ से पूरे बॉलीवुड को धमकी दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Rohit Shetty House Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास "शेट्टी टावर" के बाहर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की है। हमले के दौरान रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर 4-5 राउंड गोलियां चलाईं।

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के नाम से जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू के नाम लिए गए। इसमें दावा किया गया कि रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज भेजे गए थे कि उनके काम में दखल न दें, लेकिन उन्होंने नहीं माना।

पूरे बॉलीवुड को चेतावनी

इस पोस्ट में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग को छोटा सा ट्रेलर बताया गया और धमकी दी गई कि अगली बार गोली बेडरूम में या छाती पर लगेगी। पोस्ट में पूरे बॉलीवुड को चेतावनी दी गई कि समय रहते सुधर जाएं, वरना बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा। पोस्ट के "अंत में एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा Lawrence Bishnoi group" लिखा गया।

वांटेड है शुभम लोनकर

शुभम लोनकर वही गैंगस्टर है जो NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड है। उसकी आखिरी लोकेशन नेपाल में मिली थी, उसके बाद से वह फरार है। इस वायरल हो रहे ऑडियो और पोस्ट को आरजू बिश्नोई होने का दावा किया जा रहा है।

Advertisement

हिरासत में 5 संदिग्धों

इस मामले की जांच मुंबई क्राइम को सौंपी गई है और 4 से ज्यादा टीमें जांच में जुटी हैं। इलाके के लगे CCTV फुटेज की जांच हो रही है, जहां एक मोटरबाइक पर एक आरोपी दिखा, लेकिन पुलिस को शक है कि अन्य बाइक या कारों का भी इस्तेमाल हुआ। पुणे पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया और उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। यह घटना सलमान खान के घर पर 2024 में हुई फायरिंग से मिलती-जुलती लग रही है, वहां भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया था।

ये भी पढ़ें: 'ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है', मुझे बहुत खुशी है कि...', Budget 2026 पर बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड