पत्नी ने चाकू से पति का पेट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक चीर डाला, बैग में भरने लगी आंतें...मकानमालिक को देख छत से कूदी, तंत्र-मंत्र पर करती थी यकीन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के समीप बने एक मकान में पत्नी ने अपने ही पति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kurukshetra murder: Woman kills husband, puts intestines in bag; liver, kidney found missing
पत्नी ने चाकू से पति का पेट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक चीर डाला, बैग में भरने लगी आंतें... मकानमालिक को देख छत से लगाई छलांग, तंत्र-मंद पर करती थी यकीन | Image: Republic

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के समीप बने एक मकान में पत्नी ने अपने ही पति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले में मृतक का पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक फाड़ डाला और उसकी आंतें बाहर निकल आईं। घटना के बाद आरोपी महिला बाहर निकली आंतों को बैग में भरने की कोशिश कर रही थी, तभी मकान मालिक के पहुंचने पर वह घबराकर छत से कूद गई।

मकान मालिक रिंकू के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला स्थित धामपुर गांव निवासी राजेश (40) पिछले एक साल से अपनी पत्नी विमला देवी के साथ ऊपरी मंजिल पर किराए के कमरे में रह रहा था। रविवार शाम लगभग 5 बजे कमरे से चीखने-चिल्लाने की जोरदार आवाजें आने लगीं। जब रिंकू छत पर पहुंचा, तो सामने का नजारा देखकर सन्न रह गया। राजेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और उसकी आंतें शरीर से बाहर बिखरी हुई थीं।

आरोपी विमला उन आंतों को उठाकर एक बैग में डाल रही थी। मकान मालिक को देखते ही महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से उसने सीधा छत से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल विमला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेट के कई अंग पड़े थे जमीन पर

Advertisement

राजेश की पत्नी ने पति पर एक बार ही वार किया था, लेकिन वार इतना जोरदार था कि राजेश के पेट के कई अंग बाहर आकर जमीन पर आ गिरे थे। पुलिस को जमीन पर पड़े अंगों को समेटकर पोस्टमार्टम हाउस लाना पड़ा।

नहीं था कोई संतान, झाड़-फूंक पर यकीन रखती थी विमला

Advertisement

पड़ोसियों व मकान मालिक के मुताबिक, विमला झाड़-फूंक का काम भी करती थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी और उनके बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। पोस्‍टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, धारदार हथियार से बेहद गहराई तक वार किए गए थे, जिससे पेट 35 सेंटीमीटर तक फट गया था। पुलिस फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन विमला देवी के होश में आने का इंतजार कर रही है। आरोपी महिला के बयान दर्ज होने और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस जघन्य हत्याकांड के असल कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

इसे भी पढ़ें- मौत के बाद भी नहीं मिट पाईं दिलों की दूरियां! एक साथ नहीं हुआ कुणाल और उसके मां-बाप का अंतिम संस्‍कार, मामले में शादी-जमीन को लेकर नया खुलासा
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड