केतन अग्रवाल की बहन के एक सवाल से फंस गई सिया, यहीं से शुरू हुई जांच और खुला कत्ल का राज; तपती गर्मी में CCTV में दिखा था हुडी पहना शख्‍स

केतन की मौत की सोची समझी साजिश को अग्रवाल परिवार हादसा मान चुका था। परिवार मान बैठा था कि बेटे की मौत किले से गलती से फिसलकर हुई है। मगर एक बहन के शक ने 'खूनी' साजिश की एक-एक परत खोलकर रख दी!

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ketan Agarwal and Siya Goyal wedding was scheduled to take place in Udaipur in November
सिया ने बॉय फ्रेंड के लिए करदी मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या | Image: Republic

Ketan Agrawal Murder Case: 'शातिर अपराधी चाहे जितने मुखौटे बदल ले, लेकिन उसकी एक लापरवाही या एक छूटी सी चूक उसके पूरे रहस्य का पर्दाफाश करने की ताकत रखती है। ऐसा ही कुछ केतन मर्डर केस में भी हुआ। यहां कातिल सिया का पर्दाफाश केतन की बहन को हुए एक शक के चलते हुआ। आखिर क्या, क्यों और कैसे? चलिए बताते हैं।

दरअसल, 18 जून को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए गए थे। इसी दौरान सिया ने परिवार को बताया कि केतन अचानक गहरी खाई में गिए और उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में लोनावला ग्रामीण पुलिस ने इसे आम हादसा मानते हुए एक्सीडेंटल का मामला दर्ज किया।

Uploaded image

बेटे की मौत को हादसा मान चुका था परिवार

इस सोची समझी साजिश को केतन का परिवार हादसा मान चुका था। अग्रवाल परिवार मान बैठा था कि बेटे की मौत किले से गलती से फिसलकर हुई है। मगर एक बहन का दिल बेचैन था और वो सिया की कही जा रही मनगढ़ंत बातों को मानने के लिए तैयार ही नहीं था। भाई का अंतिम संस्कार हो चुका था, पूरा परिवार गमगीन था। दूसरी तरफ बहन के दिमाग में काफी कुछ चल रहा था, जिसके जवाब मिलना अभी बाकी थे।

बहन के शक ने खोली शातिर सिया की ‘खूनी’ पोल

पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि केतन के अंतिम संस्कार के चार दिन बाद सिया गोयल उसके घर पहुंची थी। इस दौरान मृतक की बहन ने सिया से कई सवाल-जवाब किए। हालांकि, उन्हें सिया का जवाब खटकने लगा। कई जवाब पहले दी जानकारी से मेल नहीं खा रहे थे, जबकि कई सवालों से वो बचती नजर आईं। सिया की इन्हीं चीजों से बहन का शक गहराता चला गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से अपनी जांच को आगे बढ़ाया।

Advertisement

पुलिस की जांच में मिला हैरतअंगेज 'सबूत'

अग्रवाल परिवार के कहने पर पुलिस ने नए सिरे से केस की जांच शुरू की। इस दौरान जो भी सबूत सामने आए उसने परिवार और पुलिस के पैरों तले जमीन खिसका दी। लोहगढ़ के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक तपती गर्मी में हुडी पहने नजर आया। इस दौरान उसका चेहरा भी ढका हुआ था। अधिक बारीकी से जांच करने पर पता चला कि हुडी में दिखने वाला युवक और कोई नहीं, बल्कि सिया का 'आशिक' चेतन चौधरी है।

Uploaded image

कॉल डिटेल्स से हुआ पूरा खुलासा

चेतन चौधरी केतन और सिया का पीछा करते हुए लोहगढ़ तक पहुंचा था। इस बात की जानकारी सिया को थी। इसके अलावा दोनों की कॉल डिटेल्स भी सामने आई है। दोनों के बीच जनवरी से जून तक तकरीबन 2,004 बार फोन पर बातचीत हुई थी। कॉल डिटेल्स के अनुसार, दोनों ने बीते 6 महीनों में कुल 238 घंटों में आपस में बातचीत की थी। जांच में मिले इन्हीं सबूतों ने शक को पुख्ता कर दिया।

Advertisement

वहीं अग्रवाल परिवार का आरोप है कि सिया के लव अफेयर के बारे में उसके परिवार को पहले से पता था। इसके बावजूद उन्होंने केतन संग जल्द शादी के लिए अग्रवाल परिवार पर दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि उनकी बेटी बहुत अच्छी और बेहद शांत है।

पूछताछ में टूट गए सिया-चेतन, कबूला जुर्म

शुरुआत में सिया ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। उसने बताया कि केतन फोटो खिंचवाने के लिए पोज दे रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वो खाई में जा गिरे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

हालांकि, हिरासत में लिए जाने के बाद जब पुलिस ने सिया और उसके बॉयफ्रेंड से सख्ती से पूछताछ की दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए दोनों ने उन्हें किले की खाई में धक्का मारने की साजिश रची और हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल सिया और चेतन 29 जून तक पुलिस हिरासत में हैं। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Ketan Agrawal Murder: करोड़ों का एंपायर, हैंडसम, बेइंतहा इश्‍क... सिया को और क्या चाहिए था, जानिए केतन की हत्या के लिए लोहगढ़ किला क्यों चुना?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड