'35 साल की यारी थी, सिया के परिवार को सब पता था, मेरे बुढ़ापे का सहारा छीन लिया...', केतन के दादाजी ने फफक-फफक कर लगाई ये गुहार

सिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर केतन को बेरहमी से मौत के घाट उतारने की साजिश रची। इसके बाद लोहगढ़ किले से उसे गहरी खाई में धकेल दिया, जिससे केतन की मौत हो गई। अपने बुढ़ापे के सहारे को खोने के बाद दादा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पोत के 'कातिलों' के लिए मौत के सजा की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ketan Agrawal Murder
Ketan Agrawal Murder | Image: X/ANI

Ketan Agarwal Murder: पुणे के लोनावला स्थित लोहगढ़ किले में अग्रवाल परिवार के घर का इकलौता चिराग बुझ गया। केतन अग्रवाल की मौत के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। माता-पिता के अलावा केतन के दादा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दादा ने फफक-फफककर रोते हुए कहा कि उनके बुढ़ापे का सहारा चला गया। इस दौरान उन्होंने सिया गोयल और उसके आशिक चेतन चौधरी के लिए सीधा मौत की सजा की मांग की है।

दरअसल, मंगेतर से केतन की पत्नी बनने जा रही सिया गोयल ने जिस तरह से उसकी मौत की साजिश रची,  उसने देशभर को झकझोक कर रख दिया है। उसने अपने प्रेमी संग मिलकर केतन को खाई में धक्का देकर उसका खात्मा कर दिया।

सालों से जानते थे, और कितनी निगरानी रखें- केतन के दादा

अब केतन के दादा ने बताया कि अग्रवाल परिवार सिया के परिवार को 3 दशकों से अधिक समय से जानता था। इसके बावजूद उन्हें सिया की खौफनाक साजिश की भनक नहीं लग पाई। 25 साल के मृतक के दादा ने फफक-फफक कर रोते हुए कहा, 'हमारे परिवार के लड़की वालों से करीब 35 सालों से संबंध हैं। सालों का याराना और दोस्ती है, इससे ज्यादा और क्या चौकसी (निगरानी) करेंगे? इससे ज्यादा चौकसी तो कर नहीं सकते?'

ये पूरा खेल सिया का परिवार जानता था- दादा

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'इस पूरे खेल के बारे में सिया के परिवार को मालूम था। उन्हें पता था कि उनकी बच्ची का किसी के साथ लव अफेयर है। इसमें सबसे ज्यादा उसकी बुआ रेणु और फूफा नरेंद्र का हाथ है। इन दोनों ने जोर देकर रिश्ता करवाया।' उन्होंने मुझे कई दफा यकीन दिलाया कि चिंता न करूं, बहुत अच्छी लड़की है। बहुत शांत लड़की है। इसके लिए वे लोग जवाबदार हैं।'

Advertisement

मेरे बुढ़ापे का सहारा चला गया- केतन के दादा

उन्होंने रोते हुए रुंधे गले से आगे कहा, 'आज क्या जवाबदार है? कोई कुछ बोलने को राजी नहीं है। मैं तड़प रहा हूं कि मेरे बुढ़ापे का सहारा चला गया।'

'सिया और चेतन को मौत की सजा हो'

केतन के दादा ने मुख्यमंत्री और जज साहब से अपील की कि कम से कम इन दोनों (सिया और चेतन) को मौत की सजा हो। बाकी के लोगों को अपने हिसाब से जो भी सजा देना चाहें दे दें। लेकिन ये दोनों बचने नहीं चाहिए, इन्हें मौत की सजा होनी चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: फूल, तोहफे और रोमांटिक डांस... मौत से पहले केतन ने सिया को दिया था खूबसूरत बर्थडे सरप्राइज, VIDEO हुआ वायरल

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड