ट्रेन में सफर कर रही महिला से छेड़छाड़, अश्लील इशारे का विरोध करने पर की मारपीट; आरोपी गिरफ्तार

केरल से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक युवक ने चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी की। इसके बाद उसे भद्दे इशारे भी किए। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sexual harassment in Malabar Express
मालाबार एक्सप्रेस में यौन उत्पीड़न | Image: ANI

Kerala News: तमाम दावों के बावजूद देश में महिलाएं आज भी असुरक्षित हैं। ताजा मामला केरल का है, जहां मालाबार एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला ट्रेन में यात्रा कर रही थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला को अनुचित तरीके से छुआ

घटना के बारे में बताते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि वह अक्सर मालाबार एक्सप्रेस से सफर करती हैं और उस दिन भी वह चिरायिनकीझु रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी थीं। ट्रेन खचाखच भरी थी। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि पीछे खड़ा एक व्यक्ति बार-बार उनसे सट रहा है। शुरुआत में उन्होंने भीड़भाड़ को देखते हुए इसे अनजाने में हुई घटना समझा। लेकिन जब यह हरकत लगातार जारी रही तब उन्हें समझ आ गया कि आरोपी जानबूझकर ऐसा कर रहा है।

अश्लील इशारे करने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, सफर के बाद ट्रेन पेटा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो वह व्यक्ति तुरंत नीचे कूद गया। इसके बाद महिला भी स्टेशन पर उतरीं। महिला को देखते ही आरोपी ने उनके सामने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। आरोपी की इस शर्मनाक हरकत को देखकर महिला ने विरोध जताया और उसे सख्त चेतावनी दी कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगी।

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस में शिकायत की बात सुनते ही आरोपी भड़क गया और उसने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उसने प्लेटफॉर्म पर ही महिला के साथ मारपीट भी की। बाद में आसपास मौजूद यात्रियों की मदद और पुलिस की कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Anant Singh's Daughter Wedding: 15 दिन बाद 'रॉयल' अंदाज में होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, हल्दी-मेहंदी से लेकर सात फेरे तक... ये है शेड्यूल
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड