अपडेटेड 27 February 2025 at 21:34 IST

लैविश लाइफ, गर्लफ्रेंड और 75 लाख कर्ज... युवक बना हैवान, मां पर हमला कर पी शराब, फिर एक-एक कर दादी समेत 5 परिजनों को मार डाला

केरल पुलिस ने 23 साल के एक अफान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी प्रेमिका सहित परिवार के 4 सदस्यों सहित कुल 5 लोगों की हत्या कर दी है।

Follow : Google News Icon  
Unidentified woman's body discovered with strangulation marks near UP village; police suspect murder
लैविश लाइफ, गर्लफ्रेंड और 75 लाख कर्ज... युवक बना हैवान, मां पर हमला कर पी शराब, फिर एक-एक कर दादी समेत 5 परिजनों को मार डाला | Image: PTI representation

तिरुवनंतपुरम के वेंजारामूडु में रहने वाले एक शख्स ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ परिवार के 4 सदस्यों की एकसाथ हत्या कर दी और अपने जुर्म को कबूल भी कर लिया। केरल पुलिस ने 23 साल के एक अफान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी प्रेमिका सहित परिवार के 4 सदस्यों सहित कुल 5 लोगों की हत्या कर दी है। अफान ने केरल पुलिस को गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसने ये हत्याएं क्यों की है।


आखिरकार केरल पुलिस को वेंजारामूडु में हुई एक परिवार में 5 हत्याओं के पीछे की वजह मिल ही गई। पुलिस ने आरोपी अफान को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो इन हत्याओं के पीछे के राज खुल गए। केरल पुलिस ने बताया कि अफान के ऊपर 10 लाख रुपये का कर्ज था और उसका परिवार भी 75 लाख के कर्ज तले दबा हुआ था इस तरह से अफान को रोजाना 10 हजार रुपये कर्ज का ब्याज देना पड़ता था। कर्ज के बोझ से दबे अफान ने इससे निजात पाने के लिए ये खौफनाक कदम उठाया था।


परिजनों की हत्या के बाद अफान ने खुद भी खाया था जहर

अफान ने परिवार के लोगों की हत्या को अंजाम देने के बाद अपनी दादी के गहने गिरवी रख कर कई कर्जदारों के पैसे वापस किए थे। इतना ही नहीं इसके बाद अफान ने चूहे मारने की दवा भी खाई ताकि वो खुद को भी खत्म कर सके लेकिन उसकी मौत नहीं हुई और उसने अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया था इसके बाद उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था। पुलिस अब अफान की मानसिक स्थिति की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस इस बात को भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसके ऊपर डार्क वेब का प्रभाव था?
 

पुलिस को सरेंडर कर कबूला किया अपना जुर्म

पुलिस ने बताया कि अफान ने अपनी 95 वर्ष की दादी सलमा बीवी, अब्दुल लतीफ और उनकी 57 वर्षीय पत्नी साजिदा बेगम छोटे भाई अफसान और अपनी गर्लफ्रैंड फरसाना की पहले बेरहमी से हत्या कर दी थी। इन सबको मारने के बाद अफान ने अपनी मां शमी पर भी जान लेने के इरादे से हमला किया था लेकिन वो इस हमले से बच गईं थीं लेकिन आरोपी अफान ने समझा कि उनकी भी मौत हो गई और उन्हें मरा समझकर वो वहां से चला गया।

Advertisement


परिवार पर कुल 75 लाख का कर्ज, हर दिन ब्याज के 10 हजार

अफान ने अलग-अलग लोगों से 10 लाख रुपए कर्ज लिए थे जिसका रोजाना 10 हजार रुपये का ब्याज अफान को भरना पड़ रहा था। वहीं उसकी मां ने उसका घर गिरवी रखकर पैसे लिए थे जिस पर बैंक ने उसका घर अपने कब्जे में ले लिया था। परिवार पर कुल 75 लाख रुपयों का कर्ज था। इसी वजह से परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते थे। वहीं रिश्तेदारों ने बताया कि अफान की फिजूलखर्ची और खाड़ी देशों में उसके असफल व्यापार की वजह से उसके घर वाले अफान को ही इस आर्थिक तंगी की वजह मानते थे।


पहले किया मां पर हमला फिर पी शराब

आरोपी अफान ने सबसे पहले अपनी मां पर हमला किया और उसके बाद वो वेंजारामूडु के एक बार में गया और वहां दो पैग पी और एक हाफ बोतल शराब की लेकर घर के लिए निकल पड़ा। घर आकर उसने सबसे पहले दादी सलमा बीवी की हत्या कर दी और उनकी 250 तोले की सोने की चेन लूट कर एक फाइनेंस कंपनी में 74 हजार रुपये के बदले गिरवी रख दी। इसमें से उसने 38,000 रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए और फिर बाकी बचे तीन अन्य लेनदार को ढाई-ढाई हजार रुपये भी ऑनलाइन भेजे। इसके बाद उसने अपनी चाची और चाचा के साथ गर्लफ्रैंड और छोटे भाई की हत्या कर दी।  अफान की मां श्री गोकुलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। वो पुलिस की जांच टीम को अहम सुराग बता सकती हैं। फिलहाल अफान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निगरानी में है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः किशोर ने पहले किया रेप फिर प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा, लगे 28 टांके

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 27 February 2025 at 21:20 IST