Kerala MLA Sexual Assault: रेप केस में विधायक ममकूटाथिल को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस पार्टी से निष्कासन के बाद एक्शन

कांग्रेस से निष्कासित पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को एक और यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने पलक्कड़ के एक होटल से उन्हें पकड़ा। ये विधायक के खिलाफ तीसरा यौन उत्पीड़न का मामला है। जानें इससे पहले क्या लगे हैं आरोप।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Mamkootathil arrest
विधायक राहुल ममकूटाथिल | Image: X/@rmamkoottathil

Kerala MLA sexual assault: केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कांग्रेस से निष्कासित पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के एक और मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पथानामथिट्टा जिले के एआर कैंप ले जाया गया है। यह मामले पथानामथिट्टा जिले की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। राहुल ममकूटाथिल को शनिवार आधी रात को पलक्कड़ के एक होटल से पकड़ा गया। केरल पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद विधायक को थिरुवल्ला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। 

पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल पर महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये उनके खिलाफ तीसरा ऐसा केस बताया जा रहा है। इससे पहले दो मामलों में यौन शोषण, शादी का झूठा वादा और जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगे हैं।

आधी रात पलक्कड के होटल से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि राहुल ममकूटाथिल को जब पकड़ा गया तो वो उस वक्त पलक्कड के एक होटल में ठहरे हुए थे, जानकारी मिलने के बाद उन्हें आधी रात को होटल से हिरासत में लिया गया। इसके बाद पथानामथिट्टा लाया गया और पुलिस कैंप में रखा गया।

बतादें, इस तीसरे यौन उत्पीड़न मामले की जांच उसी स्पेशल जांच टीम (SIT) को सौंपी गई जो पहले से राहुल मामकूटाथिल के खिलाफ दर्ज बाकी 2 यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच कर रही है। इससे पहले मामलों में एक महिला ने विधायक राहुल पर दुष्कर्म और गर्भपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में केरल हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी। वहीं, दूसरे मामले की बात करे तो तिरुवनंतपुरम की सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दी हुई है। ऐसे में अब तीसरे मामले में दर्ज FIR के बाद राहुल ममकूटाथिल की दिक्कतें और बढ़ती हुई नजर आ रही है।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने कर दिया था निष्कासित

इस तरह यौन उत्पीड़न के कई मामले सामने आने के बाद कांग्रेस ने राहुल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था और साफ तौर पर कह दिया गया कि, कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह की नैतिकता से समझौता नहीं करेगी। फिलहाल SIT विधायक के खिलाफ सबूत और तथ्यों की जांच कर रही है। SIT अपनी जांच पूरी करने के बाद अदालत में सबूत पेश करेगी।  

यह भी पढ़ें: Amit Shah का केरल दौरा, जानें दक्षिण BJP के लिए क्यों है अहम?

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड