Karnataka: DSP के पास शिकायत लिखवाने गई थी महिला का किया यौन उत्पीड़न! VIDEO Viral गिफ्तारी के बाद सस्पेंड
कथित वायरल वीडियो में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को महिला के साथ दुर्व्यवहार करते और अनुचित व्यवहार करते देखा जा सकता है।
- भारत
- 2 min read
एक पुलिस उपाधीक्षक ने अपने पास शिकायत लेकर आयी एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय अधिकारी की पहचान रामचंद्रप्पा के रूप में हुई है और वह मधुगिरी में डीएसपी के पद पर तैनात थे।
कथित वीडियो में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को महिला के साथ दुर्व्यवहार करते और अनुचित व्यवहार करते देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, कथित घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब महिला भूमि विवाद की शिकायत करने तुमकुरु में रामचंद्रप्पा के कार्यालय गई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि वह उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उसे गलत तरीके से छुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
झारखंड हाईकोर्ट ने ED के पूर्व उपायुक्त से याचिका पर जवाब मांगा
वहीं झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की उस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया, जिसमें उन्होंने अपनी हिरासत को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने ईडी को हलफनामे के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। रंजन ने रांची स्थित विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत द्वारा उनके खिलाफ लिए गए संज्ञान के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया है।
पिछले साल 4 मई को हुई थी गिरफ्तारी
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2011 बैच के अधिकारी रंजन को पिछले साल चार मई को रांची में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने रांची के बरियातू इलाके में सेना की 4.55 एकड़ जमीन की अवैध बिक्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।