Crime News: शराब के लिए पत्नी की हत्या, 3 दिन पेटी में रखा शव, बोतल के पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा
Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक पति ने शराब की बोतल के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने शव को घर की पेटी में बंद करके तीन दिन तक छिपाया रखा। पुलिस ने आरोपी पति कृष्ण कुमार जाट को हिरासत में लिया है।
- भारत
- 2 min read

Jhunjhunu Crime News : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित अगवाना खुर्द गांव में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर में रखी एक पेटी में बंद करके तीन दिन तक छिपाए रखा। जब पुलिस ने पेटी खोली तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
मृतक की पहचान सिलोचना फौगाट के रूप में हुई है, जो कृष्ण कुमार जाट की पत्नी थीं। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना था। महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटा लिए हैं।
शराब के पैसे को लेकर विवाद
शुरुआती जांच में पता चला कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे पति का गुस्सा अनियंत्रित हो गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसने शव को घर में रखी पेटी में बंद कर दिया और कई दिनों तक घर में ही रखा।
पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार जाट को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और FSL की रिपोर्ट आने के बाद हत्या की सही वजह और पूरी घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा।
Advertisement
गांव में फैली सनसनी
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी साजिश, घटनाक्रम और और संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Jodhpur: शहनाइयां बजी, मंत्र गूंजे और जेल के अंदर हो गई शादी, हाईकोर्ट की अनुमति से दो बंदियों ने लिए सात फेरे