Pune: इंजीनियर गर्लफ्रेंड संग गुजारी रात, फिर ब्वॉयफ्रेंड ने मार डाला, कमरा नं. 306 में दफन कई राज
महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने इंजीनियर गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो शव को होटल के कमरे में छोड़कर मुंबई फरार हो गया।
- भारत
- 2 min read

Infosys techie shot dead by Boyfriend: महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने इंजीनियर गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो शव को होटल के कमरे में छोड़कर मुंबई फरार हो गया। घटना पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के हिंजवडी इलाके में शनिवार को हुई। रविवार को पुलिस ने युवक को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
उसकी पहचान ऋषभ निगम के तौर पर हुई है। वहीं लड़की की शिनाख्त 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर वंदना द्विवेदी के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्यारे से पूछताछ कर रही है।
10 साल से जान-पहचान, फिर प्यार और होटल का कमरा नंबर 306
पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक ऋषभ और वंदना एक दूसरे को 10 साल से जानते थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच वंदना ने पुणे स्थित बतौर इंजीनियर इंफोसिस कंपनी ज्वाइन कर लिया। वो पुणे आ गई।
Advertisement
बीते 26 जनवरी को ऋषभ वंदना से मिलने पुणे आया था। उसने वहीं होटल का कमरा बुक किया। उसे होटल का कमरा नंबर 306 मिला। 27 जनवरी की शाम वंदना उससे मिलने होटल आई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों में बहस हुई और ऋषभ ने वंदना की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मुंबई भाग गया।
मुबई से हुई गिरफ्तारी, पिस्तौल बरामद
Advertisement
होटल के कर्मचारियों ने रविवार को महिला के खून से लथपथ शरीर को गोलियों के निशान के साथ देखा और पुलिस को सूचित किया, जिसने तुरंत जांच शुरू की और निगम को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। रविवार सुबह मुंबई जाते समय उसे रोका गया, उसके पास से हत्या का हथियार भी बरामद किया गया और देर रात उसे पिंपरी चिंचवड़ पुलिस को सौंप दिया गया।
वंदना के चरित्र पर शक करता था ऋषभ
वंदना पुणे में रहती थी जबकि ऋषभ लखनऊ में रहता है। ऋषभ को वंदना के चरित्र पर संदेह था। इसको लेकर ही ऋषभ हत्या की योजना बना कर पुणे आया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।''