बलिया में मामूली विवाद में युवक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या

बलिया जिले में फेफना थानाक्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद में एक युवक की कथित रूप से लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
French Woman Tortures, Starves Teen Daughter to Death As She Looked Like Her Father
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Freepik

उप्र बलिया जिले में फेफना थानाक्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद में एक युवक की कथित रूप से लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार फेफना थानाक्षेत्र के सिंहपुर गांव में बृहस्पतिवार रात लाठी-डंडे से प्रहार करने पर अवधेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। अवधेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना के समय अवधेश शौच के लिए घर से निकला था। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि इस मामले में अवधेश के पिता जवाहर राम की तहरीर पर मनदीप और संदीप के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

उस्मान के मुताबिक अवधेश की बकरी का बच्चा पड़ोसी मनदीप की जमीन में चला गया था। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया था जिसको लेकर अवधेश की हत्या कर दी गयी।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड