अमरोहा में दो बेटियों की हत्या कर मां ने आत्महत्या का प्रयास किया

अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द गांव में 30 वर्षीय एक महिला ने सोमवार को अपनी दो बेटियों की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Woman commits suicide in Mumbai, blames boyfriend in video recording
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द गांव में 30 वर्षीय एक महिला ने सोमवार को अपनी दो बेटियों की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद का भी गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने सोमवार को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चियों अनुष्का (आठ) और किट्टू (पांच) की उनकी मां सोनिया ने गला दबाकर हत्या कर दी तथा खुद भी अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि सोनिया का अपने पति कोपन से कुछ विवाद था और सोमवार को कोपन गुरुग्राम गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। भाषा सं आनन्द सिम्मी

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड