UP: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी के नाक-होंठ चाकू से काटकर फरार हुआ पति, महिला की हालत गंभीर

Moradabad news: महिला की मां ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही चांद ने राबिया संग मारपीट कर दी थी। उसने पहले राबिया को तीन तलाक दिया और इसके बाद वो उसके नाक और होंठ चाकू से काटकर मौके से फरार हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Moradabad crime news
पति ने चाकू से काटी पत्नी की नाक | Image: Republic

Moradabad news: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 10 साल बाद शख्स ने अपनी पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और अब हैवानियत को अंजाम दिया। वे पत्नी के नाक और होंठ काटकर मौके से फरार हो गया। घटना में राबिया नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार राबिया की चांद नाम के युवक से दूसरी शादी हुई थी। उनकी पहली शादी संभल जिले के चंदौसी में हुई थी। कुछ साल बाद पहले पति ने उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद चांद ने राबिया की दूसरी शादी हुई।

महिला संग मारपीट था चांद

घटना थाना मझोला इलाके के मैनाठेर गांव की है। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही चांद ने राबिया संग मारपीट कर दी थी। उसने घर में पेट्रोल छिड़ककर गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगाने की भी कोशिश की। तब उसे किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद उसने राबिया को तलाक दे दिया।

खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली राबिया

शनिवार (30 अगस्त) सुबह जब राबिया ने चांद से गुस्से में आकर राबिया की नाक और होंठ काट दिए। जब पीड़िता की मां दौड़कर घर के अंदर पहुंचीं तो देखा कि राबिया खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी और चांद के हाथ में चाकू था। शोर मचाने पर चांद मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की सहायता से राबिया को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद महिला को मेरठ रेफर किया गया।

Advertisement

आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है। आरोपी पति चांद की तलाश की जा रही है। वहीं, राबिया की हालत गंभीर बनी हुई है। मेरठ के हायर केयर सेंटर में उसका इलाज जारी है। 

यह भी पढ़ें: लाठी-डंडों से पीटा, लात-घूंसों से मारा... कालकाजी मंदिर में चुन्नी-प्रसाद के लिए सेवादार की हत्या, VIDEO देखकर कांप उठेगी रूह

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड