अपडेटेड 3 December 2024 at 11:53 IST

होटल का बेड, लिव इन की डिमांड या फिर कुछ ऐसा जो...गर्लफ्रेंड के हत्यारे बॉयफ्रेंड का पूरा कबूलनामा

कर्नाटक के बेंगलुरु से अपनी ही कथित प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाला कातिल आखिरकार दबोचा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की वजह बताने से इंकार कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Karnataka Murder Case
Karnataka Murder Case | Image: X/Social Media

Crime News: मशहूर कहावत है- 'दुनिया में हर मर्ज का इलाज है लेकिन शक और वहम का नहीं...' कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) से अपनी ही कथित प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाला कातिल आखिरकार दबोचा गया। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में उसने कत्ल (Murder) की बात तो कबूली लेकिन कत्ल क्यों किया इसका जवाब उसने पर्सनल मैटर कहकर बताने से इंकार कर दिया। अब यह पूरा मामला हर किसी के रोंगटे खड़े कर रहा है। आखिर दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई? दोनों के बीच किस बात पर कहासुनी हुई? लड़के ने क्यों अपनी ही प्रेमिका का कत्ल कर दिया? अब यह सवाल उठ रहे हैं....

लगभग 6 महीने पहले असम (Assam) की रहने वाली माया गोगोई डेका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये केरल के कन्नूर में रहने वाले 21 साल के आरव हनोय से हुई थी। इस दौरान पहले दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये प्यार में तब्दील हो गई। आरव हनोय बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद कथिततौर पर डेका के लिए बेंगलुरु शिफ्ट हो गया। इसके बाद डेका ने ही उसे एक कंपनी में इंटर्नशिप पर लगवा दिया। ऐसे में दोनों की अक्सर मुलाकात होने लगी।

डेका ने लिव इन में रहने से किया मना फिर…

जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान आरव और डेका का प्यार परवान चढ़ने लगा। आरव ने डेका से लिव इन में रहने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। फिर एक दिन दोनों ने साथ में कुछ समय गुजारने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने एक होटल बुक किया। दोनों ने होटल में एक दिन के लिए रूम बुक किया लेकिन तीन या चार दिन तक रहे। इन्हीं तीन-चार दिनों के भीतर आरव ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड के खून से अपने हाथ साने और फरार हो गया।

होटल के कमरे में खून से लथपथ लाश और तेज गंध

सामने आई जानकारी में पता चला है कि दोनों ने 23 नवंबर को होटल में चेकइन किया। इस दौरान दोनों के पास एक बैग भी था। हालांकि 24 नंवबर को भी दोनों होटल से जाने को तैयार नहीं थे और आरव ने ऐसा करते-करते 26 नवंबर तक अपना स्टे बढ़ा दिया। इसके बाद 26 नवंबर को चेकआउट के दिन सुबह करीब 8 बजकर 19 मिनट पर सिर्फ आरव ने ही चेकआउट किया। इतना ही नहीं उसके पास वो बैग भी नहीं था जिसे लेकर वो होटल में आया था। इसके बाद होटल का एक स्टाफ ये देखने गया कि डेका ने चेकआउट किया है या नहीं। कमरे में घुसते ही स्टाफ के पैरों तले से जमीन खिसक जाती है। बेड पर खून से लथपथ लड़की डेका की लाश पड़ी होती है। चारों ओर खून ही खून रहता है और कमरे से बहुत तेज गंध आ रही होती है। इसके बाद वह न आव देखता है और न ताव... भागकर इसकी जानकारी बाकी स्टाफ को देता है। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी जाती है। पुलिस की छानबीन में पता लगता है कि लड़की के शरीर और सिर पर चाकू से कम से कम 10 वार किए गए हैं।

Advertisement

शक की वजह से गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट?

इस पूरी वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी आरव की तलाश शुरू की और उसे तमाम जद्दोजहद के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने बिना देरी किए अपने गुनाह कबूल कर लिए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 24 नवंबर को ही डेका की हत्या कर दी थी। पूछताछ के वक्त आरोपी ने पुलिस से कहा कि वह यह नहीं बता सकता कि उसने हत्या क्यों की, क्योंकि यह उसका पर्सनल मैटर है। हालांकि आरोपी की बातों से संदेह है कि उसने ऐसा शक और जलन के कारण किया होगा। बताया जा रहा है कि डेका का फ्रेंड सर्कल बड़ा था और आरोपी आरव अकेला था। ऐसे में उसके मन में डेका को लेकर शक रहा करता था। खैर, फिलहाल आरोपी ने कत्ल के पीछे का कारण नहीं बताया है। पुलिस उससे हत्या के पीछे का पूरा सच उगलवाने में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें: जिंदा सुअर को फाड़ा, कच्चा खा गया आंत...रामायण के नाटक में मच पर पहुंचा 'असली राक्षस'; मचा कोहराम

 

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 December 2024 at 11:53 IST