मिजोरम में अलग-अलग अभियान में तीन करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद और दो व्यक्ति गिरफ्तार

मिजोरम के चंफाई जिले में असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस द्वारा संचालित दो संयुक्त अभियान के दौरान भारत-म्यांमा सीमा के पास तीन करोड़ रुपये की हेरोइन और एक बंदूक जब्त की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

मिजोरम के चंफाई जिले में असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस द्वारा संचालित दो संयुक्त अभियान के दौरान भारत-म्यांमा सीमा के पास तीन करोड़ रुपये की हेरोइन और एक बंदूक जब्त की गई है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

असम राइफल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जोखावथर में 19 वर्षीय एक युवक के पास से 408 ग्राम हेरोइन बरामद की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसमें कहा गया कि एक अन्य अभियान के दौरान जोखावथर के पास भारत-म्यांमा सीमा पर तैनात असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की एक टीम ने एक व्यक्ति से एक राइफल जब्त की।

Advertisement

बयान में कहा गया कि हथियार जब्त करने के बाद उक्त व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड