Crime: शादी के बाद प्रेमिका संग मिलकर युवक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गोली मारकर कर दी हत्या और भाग गए नेपाल, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घात उतार दिया। ऐसे में पुलिस अब आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और सबूत इकठ्ठा कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
gurugram-crime news man-and-girlfriend-arrested-for-wife-murder-after-returning-from-nepal
गुरुग्राम मर्डर केस | Image: Social Media

Gurugram Murder Case: साइबर सिटी गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए नेपाल भाग गए थे। लेकिन कहते हैं न कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं; जैसे ही आरोपी भारत लौटे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। अदालत ने दोनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

शादी के महज 3 महीने बाद ही रच दी हत्या की साजिश

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की की शादी इसी साल फरवरी 2026 में मानेसर के रहने वाले अंकित नाम के युवक से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अंकित अपनी प्रेमिका के प्यार में इस कदर अंधा हो चुका था कि उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

गायब होने की खबर से खुला राज

बीती 21 मई 2026 को लड़की के मायके वालों को खबर मिली कि उनकी 22 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई है। परेशान घरवालों ने जब उसके ससुराल वालों से संपर्क किया, तो वहाँ से कोई सीधा और सही जवाब नहीं मिला। ससुराल वालों की संदिग्ध हरकतों को देखकर मायके वालों को किसी अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने 22 मई को मानेसर के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कमरे में मिला शव, नेपाल भाग गए थे आरोपी

शिकायत मिलने के बाद जब गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू की, तो उसी दिन (22 मई) मानेसर के ही एक कमरे से लापता महिला का शव बरामद हुआ। महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

Advertisement

पुलिस से बचने के लिए अंकित और उसकी प्रेमिका सीमा पार कर नेपाल भाग गए थे। उन्हें लगा कि वे पुलिस की नजरों से बच निकले हैं, लेकिन 30 जून को जैसे ही वे वापस भारत लौटे, गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और इस साजिश से जुड़े अन्य सबूतों को इकट्ठा किया जा सके।

यह जरूर पढ़ें: Ketan Agrawal Murder: सिया ने केतन की हत्या की साजिश रचने से पहले क्यों पढ़ा था राजा रघुवंशी का केस? सर्च हिस्ट्री से खुला बड़ा राज

Advertisement
Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड