अपडेटेड 27 February 2024 at 23:44 IST
मणिपुर के इंफाल में बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी के आवास पर किया हमला
मणिपुर की राजधानी इंफाल में पुलिस अधिकारी के आवास पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया है। बंदूकधारियों के गोलीबारी के साथ घर में तोड़फोड़ करने की खबर है।
- भारत
- 1 min read

Gunmen attack police officer's residence in Imphal, Manipur: भारत के नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मणिपुर की राजधानी इंफाल में बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी के आवास पर हमला किया है।
जानकारी के मुताबिक मणिपुर में इंफाल के वांगखेई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) के आवास पर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। बंदूकधारियों ने घर में तोड़फोड़ भी की और गोलीबारी की इस घटना में आवासीय परिसर में खड़े कम से कम चार वाहनों को नुकसान पहुंचा।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा-
अज्ञात लोगों ने जबरन एम अमित सिंह के आवास का मुख्य गेट तोड़ दिया और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमले के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
पुलिस अधिकारी के पिता एम कुल्ला ने बताया कि उन्होंने हथियारबंद लोगों के परिसर में घुसने के बाद उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन अचानक उन्होंने वाहनों और संपत्तियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसलिए खुद को बचाने के लिए हमें भागकर अंदर जाना पड़ा। घटनास्थल पर राज्य और केंद्र के अतिरिक्त बलों को भेजा गया।
Advertisement
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 27 February 2024 at 23:44 IST