सोशल मीडिया पर दोस्ती, रिलेशनशिप और हत्या... हिमानी हत्याकांड का आरोपी सचिन की 10 साल पहले हुई लव मैरिज, 2 बच्चों का है पिता

रोपी सचिन की युवती के साथ फेसबुक पर करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी। सचिन हिमानी के घर पर आता रहता था। मोबाईल और सोशल मीडिया माध्यमों से बातचीत होती रहती थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himani murder accused Sachin
Himani murder accused Sachin | Image: Republic

Himani Narwal Murder: हरियाणा कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी सचिन ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है और कई खुलासे भी किए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को किसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने हिमानी की हत्या कर दी थी।

जांच में सामने आया कि हिमानी विजय नगर, रोहतक स्थित अपने घर पर अकेली रहती थी। हिमानी का परिवार दिल्ली में रहता है। आरोपी सचिन की युवती के साथ फेसबुक पर करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी। सचिन हिमानी के घर पर आता रहता था। दोनों की मोबाईल और सोशल मीडिया माध्यमों से बातचीत होती रहती थी। सचिन बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ ढिल्लू पुत्र देवेन्द्र निवासी गांव खेरपुर जिला झज्जर (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है और आरोपी के दो बच्चे है। आरोपी की गांव कानौन्दा जिला झज्जर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है।

मोबाईल चार्जर की वॉयर से हिमानी की गला घोटकर हत्या- पुलिस

पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि 27 फरवरी की रात 9 बजे आरोपी सचिन मृतक हिमानी के घर पहुंचा और रात को वह हिमानी के घर पर ही रहा। दिनांक 28.02.2025 को दिन में हिमानी और सचिन का आपस में झगडा हुआ और सचिन ने हिमानी के हाथ चुन्नी से बांध दिए तथा मोबाईल चार्जर की वॉयर से हिमानी की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी ने मृतका के शव को वहां घर में रखे सूटकेस में पैक कर दिया। इस हाथापाई के दौरान आरोपी के हाथों पर भी छुट मुट चोटें आई थी, जिससे खून रजाई पर लग गया था। इस कारण से आरोपी सचिन ने रजाई का कवर उतारकर उसे भी सूटकेस में शव के साथ ही पैक कर दिया।

Advertisement

हिमानी के शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया था सचिन

पुलिस के मुताबिक,  इसके बाद आरोपी मृतका हिमानी की पहनी हुई अंगूठियां, सोने की चेन, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य आभूषण एक बैग में डालकर हिमानी की स्कूटी लेकर गांव कानीन्दा स्थित अपनी दुकान पर चला गया था। उसके बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए रात के समय करीब 10 बजे वापस मृतका हिमानी के घर आया और स्कूटी को घर पर खड़ा करके रात करीब 10-11 बजे ऑटो किराये पर लेकर सूटकेस में शव लेकर दिल्ली बाईपास रोहतक पहुंचा। जहां से वह बस मे बैठकर सांपला चला गया। आरोपी सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस मे रखे शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया।

Advertisement

सचिन के खुद का हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया

बताया जा रहा है कि आरोपी तथाकथित तौर पर हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है। यहां ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि हिमानी को वो काफी पैसे भी दे चुका था। वो बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: 'सचिन ने हिमानी के हाथ चुन्नी से बांधे, चार्जर वॉयर से गला घोंटा फिर सूटकेश में...', उस खौफनाक रात क्या-क्या हुआ? बड़ा खुलासा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड