अपडेटेड 2 March 2024 at 14:03 IST
टेंट लगाकर सो रही थी, 10 लोग आए...भारत घूमने आई स्पेनिश महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप
भारत भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला (स्पेनिश महिला) पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।
- भारत
- 2 min read

Foreign tourist from Spain gangraped in Jharkhand Dumka: झारखंड के दुमका जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भारत भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला (स्पेनिश महिला) पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह शर्मनाक घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमहाट इलाके की है।
बताया जा रहा है कि विदेशी महिला के साथ मारपीट भी हुई है। सरैयाहाट सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुमका लाया गया। महिला बाइक से ही सरैयाहाट से पुलिस की सुरक्षा में दुमका पहुंची। जानकारी के अनुसार, स्पेन की यह महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वह दुमका के रास्ते भागलपुर की ओर जा रही थी।
टेंट में सो रही थी, हुआ गैंगरेप
इसी दौरान रात के करीब 12:00 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। वहीं, आसपास के कुछ युवक पहुंचे और उससे गैंगरेप किया। उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता के साथ मारपीट के बाद वे लोग वहां से चले गए।
Advertisement
घटना के बाद से झारखंड की सियासत गर्म
Advertisement
स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना के बाद से झारखंड की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा, 'यह राज्य पर एक धब्बा है। यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।" राज्य का कहना है कि यहां विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को जल्द ही कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे अराजकतावादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए... यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 12:59 IST